
महाराष्ट्र: शिवसेना में शामिल हुईं एंटीलिया बम कांड मामले के आरोपी प्रदीप शर्मा की पत्नी
AajTak
एंटीलिया बम कांड में आरोपी और विवादित पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा की पत्नी स्विकृति शर्मा एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गई हैं. माना जा रहा है कि वह मुंबई की ईस्ट अंधेरी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं. इससे पहले उनके पति भी अविभाजित शिवसेना की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं.
प्रदीप शर्मा की पत्नी स्विकृति प्रदीप शर्मा एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली पार्टी शिव सेना में शामिल हो गई हैं. इस दौरान खुद मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे. स्विकृति शर्मा अपने पति द्वारा संचालित एनजीओ पीएस फाउंडेशन की उपाध्यक्ष हैं. बताया जा रहा है कि वह मुंबई के अंधेरी ईस्ट सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं.
स्विकृति शर्मा के पति प्रदीप शर्मा भी इससे पहले नालासोपारा विधानसभा सीट से अविभाजित शिवसेना की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे. दिलचस्प बात यह है कि 2021 में जब एंटीलिया बम कांड में प्रदीप शर्मा का नाम सामने आया था, तब बीजेपी ने अविभाजित शिवसेना पर हमला किया था. हालांकि, बाद में पार्टी का विभाजन हो गया, और शिंदे की अगुवाई वाली शिव सेना फिलहाल बीजेपी क सहयोगी है.
यह भी पढ़ें: गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक मूसलाधार बारिश का कहर, चारों ओर तबाही ही तबाही, देखें
कौन हैं प्रदीप शर्मा?
प्रदीप शर्मा मुंबई के एक पूर्व पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान बनाई. वे पहले कई हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल रहे हैं, जिसमें विवादास्पद एंटीलिया बम कांड मामला भी शामिल है, जिसमें अरबपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से लदी गाड़ी मिली थी.
2019 में, उन्होंने शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में नालासोपारा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था, हार का सामना करना पड़ा था. वह लखन भैया एनकाउंटर मामले में दोषी रहे हैं और इस केस में उन्हें सज भी सुनाई गई थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







