
महाराष्ट्र: शिक्षक की करतूत, पहली से पांचवीं कक्षा के 7 छात्राओं के साथ स्कूल में की दरिंदगी
AajTak
महाराष्ट्र के जिला परिषद स्कूल में कार्यरत 49 साल के टीचर ने अपने ही स्कूल की पहली से पांचवीं कक्षा के 7 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. कोई छात्रा माता-पिता या किसको कुछ ना बताए, उसके लिए मासूम बच्चियों को मारने की धमकी देता था. इस पूरे वारदात की जानकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची ने अपने घर में बताई.
महाराष्ट्र में चंद्रपुर के जीवति तहसील के हीरापुर में एक शिक्षक की कथित दरिंदगी ने हर किसी को हैरान कर दिया. जिला परिषद स्कूल में कार्यरत 49 साल के टीचर ने अपने ही स्कूल की पहली से पांचवीं कक्षा के 7 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
छात्रों के मुताबिक, यह शिक्षक उन्हें किसी न किसी बहाने अकेले में बुलाकर उनके शरीर के अंगों को स्पर्श करता था और उनका शारीरिक शोषण करता था. यह पूरा मामला पिछले एक साल से चल रहा था. स्कूल में कड़े स्वभाव वाले इस शिक्षक का दबदबा था, जिससे बच्चे भी खौफ खाते थे. पिछले एक साल से आरोपी स्कूल की पहली से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बालिकाओं से अभद्रता करता. मौका देखकर जब कोई नहीं रहता, तो उन लड़कियों के साथ दरिंदगी करता.
कोई छात्रा माता-पिता या किसको कुछ ना बताए, उसके लिए मासूम बच्चियों को मारने की धमकी देता. इस पूरे वारदात की जानकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची ने अपने घर में बताई. ये पूरा इलाका जिले के अति दुर्गम इलाके में है. यहां गरीब और आदिवासी समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं.
जिले के एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाली 7 बच्चों के साथ इस शिक्षक ने अश्लील हरकत की. परिवार वालों और बच्चों की शिकायत पर इस शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.










