
महाराष्ट्र: शिंदे गुट से बन सकते हैं इतने मंत्री, अभी खाली पड़े हैं 40 पद
AajTak
शिवसेना से बगावत के बाद महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बने, लेकिन बीजेपी के सहयोग से बनी इस सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा होना अभी बाकी है. राज्य में कुल 42 मंत्री बन सकते हैं और अभी 40 पद खाली हैं. तो देखना होगा कि शिवसेना से टूटकर आए शिंदे गुट के कितने विधायकों को मंत्री पद मिलेगा और बीजेपी के खाते से कितने मंत्री बनेंगे?
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार शपथ ले चुकी है, लेकिन अभी तक मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हुआ. शिवसेना से बगावत कर आए शिंदे ने बीजेपी के सहयोग से नई सरकार बना ली है और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है. ऐसे में देखना है कि खाली पड़े 40 मंत्री पदों में से किसके हाथ कितने मंत्रालय आते हैं.
महाराष्ट्र में बन सकते हैं 42 मंत्री
महाराष्ट्र सरकार में कुल 42 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसमें मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का पद शामिल है. अब एकनाथ शिंदे जहां मुख्यमंत्री बन चुके हैं, तो वहीं उप-मुख्यमंत्री पद पर देवेन्द्र फडणवीस हैं. यानी महाराष्ट्र सरकार में अभी 40 मंत्री पद खाली हैं.
शिंदे के साथ आए थे 9 मंत्री
शिवसेना से बगावत कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए विधायकों में 9 ऐसे हैं, जो उद्धव ठाकरे की महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री थे. इनमें 5 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्री थे. उम्मीद की जा रही है नए मंत्रिमंडल में इन सभी को फिर से जगह मिल सकती है. इस तरह एकनाथ शिंदे के गुट से नई सरकार में 15 से 16 मंत्री शामिल हो सकते हैं.
लागू होगा 65-35 का फॉर्मूला?

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










