
महाराष्ट्र : शपथ में एकनाथ शिंदे की कही बातों पर कांग्रेस ने दागा सवाल, याद दिलाया 2019 का वाकया
AajTak
हफ्ते भर से ज्यादा चले सियासी घटनाक्रम के बाद गुरुवार को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ ली है. देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
महाराष्ट्र कांग्रेस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद की ओर से ली गई पद और गोपनीयता की शपथ में कही गई बातों पर सवाल उठा दिए हैं. कांग्रेस की ओर से पूछा गया है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिंदे को शपथ के दौरान शिवसेना के संस्थापक बाला ठाकरे और शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे का नाम लेने की इजाजत क्यों दी.
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि साल 2019 में जब महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार का शपथग्रहण हो रहा था तो उस समय गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने नेताओं के नाम लेने पर टोका और फिर से शपथ पढ़ने का आदेश दिया था. बता दें कि उस समय कांग्रेस के नेता केसी पडवी ने शपथ लेने के दौरान सोनिया गांधी का नाम लिया था जिस पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें रोक दिया था. उस घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या राज्यपाल ने अपना रुख बदल लिया है.
बता दें कि एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली है. इससे पहले शाम को 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी नेता ने सीएम पद के लिए एकनाथ शिंदे का नाम लेकर सबको चौंका दिया. माना जा रहा था कि नई सरकार की कमान फडणवीस को ही मिलेगी. लेकिन शिंदे के नाम का अंदेशा किसी को नहीं था.
लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तुरंत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया से कहा कि फडणवीस को भी महाराष्ट्र सरकार में शामिल होना चाहिए. थोड़ी ही देर में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से ट्वीट किया गया था कि देवेंद्र फडणवीस पार्टी अध्यक्ष की बात मान गए हैं. शाम 7 बजे राजभवन में एकनाथ शिंदे के साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने भी शपथ ली और उनको डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









