
महाराष्ट्र: विधानसभा स्पीकर के लिए महा विकास अघाड़ी ने उतारा प्रत्याशी, लेकिन चुनाव को लेकर खड़े किए ये सवाल
AajTak
विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन 3 जुलाई को स्पीकर का चुनाव होगा. नाना पटोले के स्पीकर पद छोड़ने के बाद से स्पीकर का पद खाली है. शिंदे सरकार को 4 जुलाई को बहुमत साबित करना होगा.
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए महा विकास अघाड़ी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर के खिलाफ शिवसेना विधायक राजन साल्वी को मैदान में उतारा है. दोनों उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. 3 जुलाई को चुनाव है.
वहीं, महा विकास अघाड़ी ने विधानसभा स्पीकर के चुनाव को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. गठबंधन के नेताओं का कहना है कि मसला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिग होने के बावजूद विधानसभा स्पीकर का चुनाव कैसे हो सकता है. इसको लेकर विधिमंडल के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की गई है.
बता दें कि महाराष्ट्र में स्पीकर का पद दो साल से खाली है. विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन 3 जुलाई को स्पीकर का चुनाव होगा. नाना पटोले के स्पीकर पद छोड़ने के बाद से स्पीकर का पद खाली है. शिंदे सरकार को 4 जुलाई को बहुमत साबित करना होगा. इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.
सुप्रीम कोर्ट से शिंदे गुट को राहत
सुप्रीम कोर्ट से शिंदे शिविर के बागी विधायकों को बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने कहा कि 11 जुलाई को तय सुनवाई में ही सुनील प्रभु की याचिका पर भी विचार करेंगे. सुनील प्रभु को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. 11 जुलाई को ही उनकी पिछली याचिका के साथ ही कोर्ट इस मामले की भी सुनवाई करेगा.
प्रभु की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश देने से फिलहाल इनकार किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 11 जुलाई को सुनेंगे. हम पहले ही कह चुके हैं. कोर्ट ने सुनील प्रभु को हालफनामा दाखिल करने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










