
महाराष्ट्र विधानसभा में सीएम उद्धव ठाकरे ने दिखाए तेवर, कहा- मुझे जेल में डाल दो लेकिन...
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधानसभा में आक्रामक मूड में नजर आए. उद्धव ठाकरे ने अपने परिजनों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और ये भी कहा कि कृष्ण नहीं हूं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं. सीएम उद्धव महाराष्ट्र विधानसभा के चालू सत्र के दौरान सदन में विपक्षी दल पर जमकर बरसे. उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं कृष्ण नहीं हूं.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस तरह से आपने मेरे परिवार को निशाना बनाया है और आप मुझे जेल में डालना चाहते हैं. इन सब बातों को उजागर करने का क्या फायदा? उद्धव ने कहा कि कोर्ट ने सबूत देखे और फैसला किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे जेल में डाल दो. मैं कृष्ण नहीं हूं.
उन्होंने साथ ही चुनौती भी दी. उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं कृष्ण नहीं हूं लेकिन क्या आप ये कह सकते हो कि हम कंस नहीं हैं? शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से दिखाए गए आक्रामक तेवर को हाल ही में उनके रिश्तेदारों के घर पड़ी केंद्रीय एजेंसियों की रेड से जोड़कर देखा जा रहा है.
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने 22 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के भाई माधव पाटनकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. केंद्रीय एजेंसी ने पुष्पक समूह की कंपनी पुष्पक बुलियन की 6.45 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त करने कार्रवाई की थी. इसमें पाटनकर की फर्म श्रीसाईबाबा गृह निर्माण समिति प्राइवेट लिमिटेड के 11 फ्लैट्स भी शामिल थे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







