
महाराष्ट्र: राजुरा विधानसभा सीट पर वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े का खुलासा, आजतक की पड़ताल में क्या मिला?
AajTak
आजतक की पड़ताल में राजुरा विधानसभा की वोटर लिस्ट में हुए फर्जीवाड़े का सच सामने आया है. FIR में 11 महीने बाद भी पुलिस जिन 20 लोगों तक नहीं पहुंच पाई, आजतक ने उनमें से एक को ढूंढ निकाला.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा विधानसभा में वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पूरे मामले को "वोट चोरी" का मुद्दा उठाकर ध्यान आकर्षित किया है. यह खुलासा आजतक की पड़ताल में हुआ है, जब टीम ने 19 अक्टूबर 2024 को दर्ज FIR में नामित लोगों तक पहुंची. यह गड़बड़ी फर्जी नामों और मोबाइल नंबरों पर OTP भेजकर की गई, जिसके कारण बीजेपी के देवराव भोगडे ने मात्र 3054 वोटों से जीत दर्ज की थी. पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों के नाम दर्ज किए हैं, पर 11 महीने बाद भी वे उन तक नहीं पहुंच पाई है.
कांग्रेस के सीनियर नेता सुभाष धोटे ने चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी की शिकायत की थी, जिसके बाद राजुरा के तहसीलदार ओमप्रकाश गोंड ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने 19 अक्टूबर 2024 को FIR दर्ज की, जिसमें 20 लोगों के नाम दर्ज किए गए थे.
आजतक ने इन नामों की पड़ताल की तो एक चौकाने वाला सच सामने आया. कुछ नाम, नंबर और अड्रेस फर्जी हैं, कुछ के नंबर बंद हैं, और एक नंबर तो गुजरात का निकला जिसने अपना नाम भी अलग बताया. 'वकील', 'अमेरिका राय', 'अयोध्या प्रसाद', 'YUH UQJJW' जैसे नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल थे.
OTP से फर्जीवाड़े का खुलासा
आजतक ने FIR में दर्ज एक शख्स को ढूंढ निकाला, जिसने अपनी पहचान छुपाने की शर्त पर बताया कि उसे 11 महीने पहले चुनाव आयोग का एक OTP आया था. कुछ वक्त बाद उसे एक अनजान नंबर से फोन आया और उसने OTP मांगा तो मैंने दे दिया. उसने वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया था. इस शख्स ने यह भी बताया कि उसे यह भी नहीं मालूम था कि उसका नाम FIR में है. कांग्रेस नेता सचिन भोयर ने बताया कि केवल 7 दिनों में बड़ी संख्या में नए वोटर एनरोल हुए.
यह भी पढ़ें: 'सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकंड में दो वोटर मिटाओ...', राहुल गांधी ने फिर बताई वोट चोरी की मोडस ऑपरेंडी

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







