
महाराष्ट्र में Corona की डराने वाली रफ्तार, 2700 से ज्यादा नए केस
AajTak
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई. पिछले 24 घंटे में राज्य में 2701 नए केस सामने आए हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है. बुधवार को कोरोना के 2701 नए मामले सामने आए. हालांकि, इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई. राज्य में अब तक 9806 एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक बुधवार को कोरोना से संक्रमित 1327 मरीजों को छुट्टी दे दी गई. सूबे में अब तक 77,41,143 मरीजों को फुल रिकवरी के बाद छुट्टी मिल चुकी है.
महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 98.0 फीसदी है. जबकि मृत्यु दर 1.87 फीसदी है. राज्य में अब तक 8,11,54,970 सैंपल में से 78,98,815 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में मौजूदा समय में 28,857 कोरोना मरीज हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 5,233 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3,345 लोग ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों को जान गंवानी पड़ी है.
मंगलवार को BA.5 वैरिएंट मिला मालूम हो कि मंगलवार को राज्य में एक मरीज BA.5 वैरिएंट का भी मिला. एक महिला में BA.5 का संक्रमण पाया गया. बीजे मेडिकल कॉलेज के मुताबिक जीनोम सीक्वेंसिंग की नई रिपोर्ट आने के बाद पुणे की एक 31 साल की महिला BA.5 वैरिएंट से ग्रसित पाई गई.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 28 मई को BA.4 के चार और BA.5 के तीन मरीज मिले थे. इसके बाद 7 जून को एक महिला में BA.5 के लक्षण मिले. देश में कोरोना के नए मामलों में तेजी के पीछे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 को जिम्मेदार माना जा रहा है.
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद लोगों को मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने की सलाह दी जा रही है. चार महीने बाद मुंबई में एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं. लगातार मरीजों की संख्या बढती जा रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








