
महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत को ED का समन, कल पेशी के लिए बुलाया
AajTak
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है. ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को समन भेजा है. राउत को कल पूछताछ के लिए बुलाया है.
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है. ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को समन भेजा है. राउत को कल पूछताछ के लिए बुलाया है.
बताया जा रहा है कि संजय राउत को ये समन प्रवीण राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मामले में भेजा गया. उधर, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय राउत को समन भेजने को लेकर ईडी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''भाजपा से परम भक्ति का सबसे बड़ा उधारण पेश करती हुई ED डिपार्टमेंट.''
ईडी ने जब्त की थी संपत्ति
इससे पहले ईडी ने प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था. प्रवीण राउत को संजय राउत का करीबी माना जाता है. प्रवर्तन निदेशालय ने प्रवीण राउत से जुड़ी करोड़ों की संपत्ति को भी हाल ही में कुर्क कर दिया था. ईडी ने 11 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी. इसमें पालघर में प्रवीण राउत से जुड़ी संपत्ति करीब 9 करोड़ की है. जबकि 2 करोड़ की कीमत वाले दादर में फ्लैट और अलीबाग में प्लॉट के संजय राउत की पत्नी से जुड़े होने का आरोप है.
इससे पहले प्रवीण का नाम दिसंबर 2020 में PMC bank scam case में जांच के दौरान आया था. जांच एजेंसी को पता चला था कि प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी ने 2010 में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा को 55 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था, जिसका इस्तेमाल मुंबई के दादर में एक फ्लैट खरीदने में किया गया था. ईडी इन रुपयों के सोर्स की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र में जारी है सियासी संकट शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बागी तेवरों ने महाराष्ट्र की सरकार को संकट में डाल रखा है. एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं. शिंदे का दावा है कि उनके पास शिवसेना के 39 विधायकों समेत 50 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है. उधर, शिंदे गुट के विधायक दीपक केसरकर ने भी दावा किया है कि शिवसेना के 1-2 विधायक उनके खेमे में आने वाले हैं. दीपक केसरकर ने कहा, इन विधायकों के साथ हमारे पास 51 विधायक हो जाएंगे. हम 3-4 दिन में फैसला करेंगे. उधर, महाराष्ट्र की राजनीतिक लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गई है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









