
महाराष्ट्र में सामने आया पावर शेयरिंग फॉर्मूला, 22 मंत्रालय BJP रखेगी, जानिए- शिंदे और अजित पवार के हिस्से में क्या
AajTak
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र की नई सरकार में गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही होगा. महाराष्ट्र स्पीकर पद बीजेपी को मिल सकता है. बाकी विभागों के बारे में बाद में चर्चा होगी.
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर है. पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री सहित दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे. इस बीच सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी के पास 21 से 22 मंत्रालय होंगे.
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही होगा. महाराष्ट्र स्पीकर पद बीजेपी को मिल सकता है. बाकी विभागों के बारे में बाद में चर्चा होगी.
इसके साथ ही सूबे की नई सरकार में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 11 से 12 मंत्री होंगे जबकि अजित पवार की एनसीपी की ओर से सरकार में 10 मंत्री होंगे. हालांकि, एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट में 16 मंत्रालयों की मांग की है.
सूत्रों का कहना है कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार शपथ लेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: CM, दो डिप्टी सीएम... 5 दिसंबर को सिर्फ 3 लोग ही लेंगे शपथ, बीमार शिंदे आज फिर जा रहे अस्पताल
किसे मिल सकता है कौन सा मंत्रालय?

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










