
महाराष्ट्र में शिंदे की शिवसेना और बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट, सामने आया Video
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक फेसबुक पोस्ट के बाद शिवसेना शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी के बीच विवाद हो गया. यह विवाद एक फेसबुक पोस्ट को लेकर हुआ है. इसी को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
महाराष्ट्र में सत्ता बदलने के बाद शिंदे गुट और ठाकरे गुट में विवाद देखने को मिल रहा था, लेकिन अब शिंदे गुट और भाजपा के कार्यकर्ताओं में मारपीट की घटना सामने आई है. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. बुधवार को ठाणे के पूर्व मेयर नरेश मस्के के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद हो गया.
इसी को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा हुआ. यह पोस्ट भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद चौहान ने की थी, जिसको लेकर चौहान को अरेस्ट किया गया. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, पूर्व मेयर नरेश मस्के के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और पार्टी के बैनर पर बवाल मच गया है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रमोद चौहान ने बुधवार को फेसबुक पर शिवसेना शिंदे गुट के पूर्व महापौर नरेश म्हस्के पर अभद्र टिप्पणी वाला पोस्ट किया था.
यहां देखें वीडियो
शिवसेना पदाथिकारी ने दर्ज कराया केस
इसके बाद शिवसेना नासिक संपर्क प्रमुख संजय बच्छाव ने भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद चौहान के खिलाफ कोपरी थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद प्रमोद चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद बवाल मच गया. पुलिस ने आनंदनगर इलाके में गश्त शुरू कर दी. घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है. शिवसेना-बीजेपी टकराव का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








