
महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर सियासत, CM उद्धव ने दिए लागू करने के संकेत तो एनसीपी-बीजेपी ने किया विरोध
AajTak
महाराष्ट्र में बीते एक हफ्ते में ही एक लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं ऐसे में कई जिलों ने अपने स्तर पर पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है. संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यों के अधिकारियों को पूर्ण लॉकडाउन के ऑप्शन खुले रखने के निर्देश दिए थे.
देश में बढ़ रहा कोरोना का संकट हर किसी की चिंता बढ़ा रहा है. सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, क्योंकि यहां आ रहे नए कोरोना के मामलों की रफ्तार बेकाबू हो गई है. अब राज्य में सख्ती बढ़ गई है लेकिन संपूर्ण लॉकडाउन की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं. बीते दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके संकेत दिए थे, लेकिन अब पूर्ण लॉकडाउन के खिलाफ आवाज़ भी उठ रही हैं. दरअसल, महाराष्ट्र में बीते एक हफ्ते में ही एक लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, ऐसे में कई जिलों ने अपने स्तर पर पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है. संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यों के अधिकारियों को पूर्ण लॉकडाउन के ऑप्शन खुले रखने के निर्देश दिए थे. उद्धव का कहना था कि राज्य में लोग गाइडलाइन्स का पालन नहीं कर रहे हैं.एनसीपी और बीजेपी ने किया पूर्ण लॉकडाउन का विरोध हालांकि, अभी पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि रात को सड़कों पर भीड़ कम रह पाए. लेकिन पूर्ण लॉकडाउन की सुगबुगाहट तेज़ होते ही अलग बयान आने लगे. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि लॉकडाउन को टाला भी जा सकता है, अगर लोग नियमों का पालन करें. नवाब मलिक ने कहा कि हम एक और लॉकडाउन नहीं झेल सकते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री से अन्य ऑप्शन पर विचार करने की अपील की है. हालांकि, बीते दिनों एनसीपी नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर लोग नियम नहीं मानते हैं तो सरकार लॉकडाउन लगाने से हिचकेगी नहीं. सिर्फ सरकार में शामिल एनसीपी ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टी बीजेपी भी संपूर्ण लॉकडाउन का विरोध कर रही है. महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कोरोना संकट को रोकने के लिए अब लॉकडाउन कोई उपाय नहीं है. उन्होंने कहा कि सिर्फ बीजेपी नहीं बल्कि हर आम आदमी, व्यापारी ऐसे किसी फैसले का विरोध करेगा. महाराष्ट्र में डरा रही कोरोना की रफ्तार देश में इस वक्त जितने भी कोरोना के केस आ रहे हैं, उनमें आधे से अधिक महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं. बीते दिन महाराष्ट्र में 31 हजार से अधिक कोरोना के मामले आए, हालांकि बीते कुछ दिनों में आए केस से ये कुछ कम हैं लेकिन फिर भी डराने वाले हैं. बीते एक हफ्ते में महाराष्ट्र में हर रोज 30 हजार से अधिक नए केस आए हैं, मुंबई में रोज 5 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते केस के कारण ही नांदेड़, बीड, नागपुर समेत आधा दर्जन से अधिक शहरों ने संपूर्ण लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू, बाजारों में पाबंदी जैसे सख्त नियमों को फिर से लागू किया है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








