
महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 19 नए मरीज, पुणे में दर्ज किए गए सबसे अधिक केस
AajTak
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हालांकि जेएन.1 अत्यधिक संक्रामक है, यह मुख्य रूप से सामान्य सर्दी के समान हल्के लक्षणों का कारण बनता है और फिर सांस लेने में दिक्कत पैदा करता है. इससे जोखिम कम है. विशेषज्ञों ने लोगों से इससे घबराने की नहीं है.
महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के 19 रोगियों की पहचान की गई है. जिसके बाद राज्य में JN.1 की कुल संख्या 29 हो गई है. सबसे अधिक मामले पुणे में दर्ज किए गए हैं. पिछले कुछ दिनों में पूरे भारत में COVID-19 सब-वेरिएंट JN.1 मामलों में वृद्धि देखी गई है और नए साल के जश्न से पहले, केंद्र और राज्य दोनों सरकारें नए ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट JN.1 के खतरे को लेकर सावधान रहने को कहा है.
जनवरी 2020 में कोरोना फैलने के बाद भारत में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 4,50,12,484 तक पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में COVID -19 मामलों के कारण मरने वालों की संख्या 55,33,358 हो गई है. 30 दिसंबर को सात कोरोना मरीजों की मौत की की सूचना मिली थी. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 29 दिसंबर को 41,797 परीक्षण किए गए थे. WHO ने बताया है कि मौजूदा साक्ष्यों के आधार पर, JN.1 द्वारा उत्पन्न जोखिम कम है. शुक्रवार को, भारत में 797 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए थे, जो 19 मई के बाद से सबसे अधिक है, तब एक दिन में 865 मामले दर्ज किए गए थे.
एक्सपर्ट की सलाह विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हालांकि जेएन.1 अत्यधिक संक्रामक है, यह मुख्य रूप से सामान्य सर्दी के समान हल्के लक्षणों का कारण बनता है और फिर सांस लेने में दिक्कत पैदा करता है. इससे जोखिम कम है. विशेषज्ञों ने लोगों से इससे घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की अपील की है और इस बात पर जोर दिया है कि वायरल श्वसन संबंधी बीमारियों में आमतौर पर सर्दियों के महीनों के दौरान वृद्धि देखी जाती है.
नए साल के करीब आने के साथ, विशेषज्ञों ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और फेस मास्क पहनने की सलाह दी है.
ये लक्षण दिखें तो ना करें लापरवाही एम्स मैनेजमेंट द्वारा COVID-19 गाइडलाइन के मुताबिक, SARI (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) जैसे लक्षणों वाले रोगियों का कोविड टेस्ट किया जाएगा जिसमें तीव्र श्वसन संक्रमण, लगातार बुखार या 10 दिन से अधिक 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बुखार हो.
इसके अलावा दूसरे एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड-19 के अलग-अलग वैरिएंट के कारण उसके लक्षणों में बदलाव दिख सकते हैं क्योंकि भारत के लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं. कई लोगों को बूस्टर डोज भी लग चुकी है. हर बॉडी और उसकी इम्यूनिटी के आधार पर लोगों में अलग-अलग लक्षण नजर आ सकते हैं. सीडीसी ने 8 दिसंबर को जेएन.1 स्ट्रेन पर चर्चा करते हुए एक रिपोर्ट में कहा था, 'जेएन.1 के लक्षण कितने गंभीर पर हैं, यह बात व्यक्ति की इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ पर डिपेंड करती है.'

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







