महाराष्ट्र: मिलिए सुपर-फिट पुलिस कमिश्नर से, आयरनमैन का मिल चुका है टाइटल
AajTak
पुलिसकर्मियों को फिटनेस का मंत्र देने के लिए पुलिस कमिश्नर खुद सुपर-फिट हो तो क्या बात है. पिंपरी-चिंचवाड़ के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ऐसी ही एक मिसाल हैं. मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग से ताल्लुक रखने वाले कृष्ण प्रकाश महाराष्ट्र कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
पुलिसकर्मियों को फिटनेस का मंत्र देने के लिए पुलिस कमिश्नर खुद सुपर-फिट हो तो क्या बात है. पिंपरी-चिंचवाड़ के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ऐसी ही एक मिसाल हैं. मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग से ताल्लुक रखने वाले कृष्ण प्रकाश महाराष्ट्र कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. (All Photo Credit- IPS officer Krishna Prakash) पिछले साल सितंबर में कृष्ण प्रकाश ने पिंपरी-चिंचवाड़ के पुलिस कमिश्नर का पद संभाला. इससे पहले वे मुंबई में राज्य पुलिस मुख्यालय में महाराष्ट्र स्टेट स्पेशल इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडमिनिस्ट्रेशन) के तौर पर नियुक्त थे. मोटिवेशनल स्पीकर और क्रिएटिव राइटर के अलावा कृष्ण प्रकाश की एक और पहचान है और वो है आयरनमैन और अल्ट्रामैन की. वे आईजी रैंक के पहले अधिकारी हैं जिन्होंने आयरन मैन और अल्ट्रामैन ट्रायथलन को पूरा किया. वो पहले भारतीय हैं जिन्होंने रेस एक्रॉस द वेस्ट (RAW) साइकिल रेस को पूरा किया. कृष्ण प्रकाश को तैराकी, दौड़ और साइकलिंग, तीनों में ही महारत हासिल है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










