
महाराष्ट्र: भ्रष्टाचार के मामले में CBI ने अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया
AajTak
Anil Deshmukh: अनिल देशमुख ने मुंबई सीबीआई अदालत और विशेष अदालत के मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पारित 2 आदेशों को चुनौती दी थी, जिसमें अदालतों ने सीबीआई को उनकी हिरासत देने का आदेश दिया था.
भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया है. एक दिन पहले ही देशमुख को जेजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था. वे शनिवार से अस्पताल में भर्ती थे. इसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
इससे पहले सीबीआई ने देशमुख के पीए कुंदन शिंदे, पीएस संजीव पलांडे और निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को हिरासत में लिया था.
बता दें कि इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. जज ने याचिका दूसरी पीठ के सामने रखने के निर्देश दिए. देशमुख ने विशेष सीबीआई अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कथित भ्रष्टाचार के मामले में उनकी हिरासत की मांग वाले सीबीआई के आवेदन को अनुमति दी गई थी.
देशमुख ने मुंबई सीबीआई अदालत और विशेष अदालत के मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पारित 2 आदेशों को चुनौती दी थी, जिसमें अदालतों ने सीबीआई को उनकी हिरासत देने का आदेश दिया था.
देशमुख भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक सीबीआई ने उनके और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. सीबीआई की जांच जारी थी कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने करीब एक साल तक चली जांच के बाद देशमुख और अन्य आरोपियों को हिरासत में लेने का फैसला किया. इसके लिए एजेंसी ने न्यायाधीश डीपी शिंगाडे की विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया था.
बड़े व्यापारियों से वसूली का भी आरोप

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










