
महाराष्ट्र: बीड के मंदिर में अराजक तत्वों ने लगाया हरे रंग झंडा, इलाके में तनाव
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव के मंदिर में झंडा लगा दिया गया. जिससे विवाद हो गया और कुछ समय के लिए तनाव फैल गया. फिलहाल पुलिस ने दो धार्मिक पक्षों से बात करने के बाद मंदिर से झंडे को उतरवा दिया है. जिससे स्थिति काबू में है.
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर सियासत अभी खत्म हुई नहीं थी कि बीड जिले के एक गांव के मंदिर में किसी ने हरा झंडा लगा दिया. जिससे इलाके में तनाव फैल गया. इसकी सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में मंदिर पर हरे रंग का झंडा लगाए जाने से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया. बाद में पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग समुदायों के स्थानीय निवासियों से बात की और स्थिति को नियंत्रण में किया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: बीड के मस्जिद में जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट, 2 गिरफ्तार, आरोपियों ने विस्फोटकों के साथ रील शूट की
जानकारी के अनुसार बीड के पाचेगांव गांव में एक उत्सव मनाया गया और रविवार को गुड़ी पड़वा के अवसर पर कनीफनाथ मंदिर से वार्षिक यात्रा निकाली गई. सोमवार को ईद के मौके पर कुछ लोगों ने मंदिर पर भगवा झंडे के साथ हरा झंडा भी लगा दिया. जिसको लेकर विवाद हो गया और तनाव फैल गया.
जियोराई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इससे कुछ समय के लिए गांव में तनाव पैदा हो गया था. बाद में पुलिस ने गांव के दो अलग-अलग समुदायों के सदस्यों से बात की और धार्मिक ढांचे से दोनों झंडे हटा दिए गए. अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. इलाके में अभी शांति है. लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








