
महाराष्ट्र: बंदूक के दम पर महिला से छेड़खानी, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शुरू की जांच
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. एक एजेंसी के मुताबिक 40 वर्षीय आरोपी ने महिला से छेड़खानी करने के साथ यौन संबंध बनाने की मांग की. वहीं, ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नवी मुंबई में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और उसे बंदूक की नोक पर धमकाने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तलोजा पुलिस ने शनिवार को आरोपी कुंदन नेटके के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की.
यह भी पढ़ें: मुंबई: 28 वर्षीय पायलट से कैब में छेड़खानी, ड्राइवर सहित 3 पर केस दर्ज
महिला ने आरोप लगाया है कि 28 जून की दोपहर को जब वह मेट्रो स्टेशन जा रही थी, तो आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की. एफआईआर के अनुसार आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसकी कार में बैठ जाए क्योंकि वह उससे बात करना चाहता था. बाद में उसने उससे यौन संबंध बनाने की मांग की.
अधिकारी ने बताया कि नेटके ने कथित तौर पर रिवॉल्वर भी लहराई और जब उसने उसकी पेशकश ठुकरा दी, तो उसे धमकाया भी. हालांकि, महिला मौके से भागने में सफल रही और पुलिस के पास पहुंची. फिलहाल मामले की जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










