
महाराष्ट्र: पुणे में ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान छात्रों को मधुमक्खियों ने काटा, 21 अस्पताल में भर्ती
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Maharashtra pune) में अंबा अंबिका गुफाओं के पास ट्रेकिंग कर रहे छात्रों के दल पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इससे 21 छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र में पुणे (Maharashtra pune) की जुन्नार तहसील में रविवार को एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान (trekking trip in Pune) मधुमक्खियों के झुंड ने छात्रों पर हमला कर दिया. इसके बाद 21 स्कूली छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खेड़ स्थित डायनेमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल के आठवीं और नौवीं कक्षा के 64 छात्रों का एक समूह चार शिक्षकों और कई गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ अंबा अंबिका गुफाओं के पास ट्रेकिंग कर रहा था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










