
महाराष्ट्र: पालघर में उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने रिक्शा चालक को पीटा, मराठी भाषा का अपमान करने का आरोप
AajTak
पालघर के विरार में एक ऑटो ड्राइवर को मराठी भाषा के खिलाफ टिप्पणी करने पर शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से पीटा. ड्राइवर से माफी भी मंगवाई गई. घटना का वीडियो वायरल है. शिवसेना ने इसे 'मराठी अस्मिता' से जोड़ते हुए कार्रवाई को जायज बताया है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में शनिवार को एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के कार्यकर्ताओं ने उस ड्राइवर को मराठी भाषा और महाराष्ट्र के खिलाफ कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने के आरोप में सरेआम पीटा और उससे माफी मंगवाई.
कुछ दिन पहले, विरार स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक और एक दोपहिया सवार युवक के बीच मराठी भाषा को लेकर विवाद हुआ था. रिक्शा चालक युवक को धमकाते हुए मराठी भाषा में बात करने का विरोध करता हुआ नजर आया था. रिक्शा चालक ने युवक को धमकाते हुए भोजपुरी और हिंदी बोलने के लिए मजबूर भी किया था.
यह भी पढ़ें: 'हिंदी में बात करेंगे या मराठी...', जब पीएम मोदी ने उज्ज्वल निकम को फोन कर बताई राज्यसभा भेजने की बात
क्या है मामला?
वायरल वीडियो के मुताबिक, यह घटना विरार रेलवे स्टेशन के पास एक व्यस्त सड़क पर हुई. बताया गया कि ड्राइवर, जो कि बाहर से आया प्रवासी है, उसने मराठी भाषा, महाराष्ट्र राज्य और मराठी आइकॉन्स के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी. दावा है कि इसका एक अलग वीडियो पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, जिससे स्थानीय राजनीतिक संगठनों और लोगों में नाराजगी थी.
शनिवार को एक समूह, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने उस ऑटो ड्राइवर को थप्पड़ मारा और उसे सार्वजनिक रूप से एक व्यक्ति और उसकी बहन से माफ़ी मांगने के लिए मजबूर किया, जिनसे उसने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था. इसके अलावा, उससे महाराष्ट्र और उसकी संस्कृति का भी सार्वजनिक रूप से ‘अपमान’ करने के लिए माफी मंगवाई गई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








