
महाराष्ट्र: दुकानदार के नजरें फेरते ही महिला ने नकली से बदल दी असली सोने की अंगूठी, Video Viral
AajTak
महाराष्ट्र के वाशीम जिले के कारंजा में लोनकर ज्वेलर्स में दो बुर्काधारी शातिर महिलाओं ने चोरी की. उन्होंने लगभग 70 हजार की दो असली सोने की अंगूठियों के बदले, सोने जैसी दिखने वाली नकली अंगूठियां ट्रे में रख दीं. दुकान मालिक निशांत लोनकर को नकली अंगूठी देखकर शक हुआ. यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब दोनों चोरनियों की तलाश कर रही है.
महाराष्ट्र के वाशीम जिले से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बुर्काधारी महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से सोने की दो अंगूठियां चुरा लीं. इस पूरी वारदात को दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद कर लिया गया है.
हाथ की सफाई: नकली अंगूठियां रखकर की चोरी यह चोरी जिले के कारंजा शहर में स्थित लोनकर ज्वेलर्स की दुकान में हुई. CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दुकान में काफी भीड़ थी, जब दो बुर्काधारी महिलाएं एक ट्रे में रखी सोने की अंगूठियों को देख रही थीं.
कुछ ही सेकंड के भीतर, शातिर तरीके से एक महिला ट्रे से असली अंगूठी उठाती है, जबकि दूसरी महिला तुरंत उसकी जगह सोने जैसी दिखने वाली नकली अंगूठी ट्रे में रख देती है, ताकि किसी को जरा भी शक न हो. इस तरह उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
70 हजार की दो अंगूठियां चुराईं दुकान मालिक निशांत लोनकर ने बताया कि महिलाओं ने लगभग 70 हजार कीमत की दो सोने की अंगूठियों पर हाथ साफ किया. उन्होंने चालाकी से दो असली अंगूठियों के बदले दो नकली अंगूठियां ट्रे में रख दी थीं.
चोरी का पता तब चला जब निशांत लोनकर को ट्रे में रखी दो अंगूठियां कुछ अलग दिखीं. शक होने पर उन्होंने उन अंगूठियों की जांच की, तो पता चला कि वे नकली हैं. तुरंत CCTV फुटेज चेक किए गए, जिसमें दोनों महिलाएं बड़ी सफाई से हाथ की कलाकारी करती नज़र आईं.
दुकान मालिक निशांत लोनकर ने कहा है कि वह इस चोरी की शिकायत लेकर जल्द ही पुलिस स्टेशन जाने वाले हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस अब दोनों शातिर चोरनियों की तलाश में जुट गई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









