
महाराष्ट्र: ड्राइवर को आया हार्ट अटैक… बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई , 4 की मौत, Video
AajTak
महाराष्ट्र के अंबरनाथ फ्लाईओवर पर शिवसेना उम्मीदवार किरण चौबे की कार ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आने से बेकाबू हो गई और कई वाहनों से टकरा गई. भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत और 4 घायल हुए. मृतकों में ड्राइवर, नगर परिषद कर्मचारी और 17 वर्षीय एक युवक शामिल हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जारी है.
महाराष्ट्र के अंबरनाथ में शुक्रवार शाम फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही जान गंवा दी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ, जब शिवसेना की महिला उम्मीदवार किरण चौबे अपने ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे के साथ चुनाव प्रचार के लिए बुवा पाडा क्षेत्र जा रही थीं.
ड्राइवर को अचानक आया हार्ट अटैक
दरअसल, घटना के दौरान कार चला रहे ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे को अचानक हार्ट अटैक आ गया. हार्ट अटैक की वजह से उनका वाहन पर नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया. अनियंत्रित कार तेज रफ्तार में डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रहे 4 से 5 वाहनों से जोरदार टक्कर हो गई. यह जानकारी खुद किरण चौबे ने पुलिस को दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के अंबरनाथ में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक उठीं लपटें
हादसे में ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे, नगर परिषद के कर्मचारी चंद्रकांत अनारके, 17 वर्षीय युवक सुमित चेलानी और शैलेश जाधव की मौत हो गई. वहीं, बाइक से जा रहे कर्मचारी चंद्रकांत अनारके टक्कर की वजह से फ्लाईओवर के बीचों बीच जा गिरे और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो पूरी घटना की भयावहता दिखाता है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











