
महाराष्ट्र: ठाणे में तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरी लड़की, मौके पर ही मौत
AajTak
रेलवे पुलिस ने बताया कि ठाणे जिले के डोंबिवली के पास बिहार की एक 16 वर्षीय लड़की तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दरअसल, लड़की की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद वह बोगी के दरवाजे के पास गई थी. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन से गिर गई.
महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन से गिर जाने से एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई. रेलवे पुलिस ने बताया कि हादसा डोंबिवली के पास घटा. उन्होंने कहा कि लड़की पवन एक्सप्रेस से अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रही थी. तभी अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद वह बोगी के दरवाजे के पास गई. लेकिन वहां वह अपना संतुलन खो बैठी और ट्रेन से गिर गई.
पुलिस ने बताया कि मृतका बिहार के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली थी. हादसा होते ही लड़की के माता-पिता ने तुरंत ट्रेन की चेन खींच दी. जब ट्रेन डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो वे दुर्घटनास्थल पर गए जहां उन्होंने लड़की को पटरियों पर खून से लथपथ पाया. पुलिस ने कहा कि डोंबिवली रेलवे पुलिस ने लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत
वहीं, बिहार के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बुधवार को ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान अनैमा गांव के महेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह पटना जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था. स्टेशन पहुंचने के बाद उसने देखा कि ट्रेन चलने लगी है. मृतक ने दौड़ कर ट्रेन को पकड़ना चाहा. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा. फिर ट्रेन के नीचे आ जाने से वह कट गया. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







