
महाराष्ट्र: टेम्पो ने बस में मारी टक्कर, 3 की मौत, 17 घायल
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार सुबह एक टेम्पो ने एक निजी बस और कुछ वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई व 17 अन्य घायल हो गए.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार सुबह एक टेम्पो ने एक निजी बस और कुछ वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई व 17 अन्य घायल हो गए. इस बात की जानकारी पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राजमार्ग पर शाहपुर तालुका के घोटेघर गांव में खिनावली पुल के पास सुबह 4.15 बजे हुई.
शाहपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि टेम्पो चालक ने नियंत्रण खो दिया था. जिसके चलते यह हादसा हुआ. नियंत्रण खोने के चलते टेम्पो सड़क के डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में जा घुसा और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी लग्जरी बस व तीन अन्य वाहनों से टकरा गया.
यह भी पढ़ें: कुर्ला बस एक्सीडेंट के बाद मुंबई में अब इलेक्ट्रिक बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
इस हादसे के चलते बस में सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं. अधिकारी ने बताया कि बस नासिक से मुंबई जा रही थी. पुलिस ने बताया कि घायलों को ठाणे सिविल अस्पताल, कलवा सिविक अस्पताल, शाहपुर सरकारी अस्पताल और शाहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भीषण बस एक्सीडेंट, 14 लोगों की मौत, 19 घायल
टेम्पो चालक पर मोटर वाहन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










