
महाराष्ट्र चुनाव में सियासी घरानों के स्टार-किड्स की अंगड़ाई, लेकिन ज्यादा मुश्किल है चुनावी लड़ाई | Opinion
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव में कहने को तो लड़ाई सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी के बीच है, लेकिन साथ में कई सियासी घरानों के वारिस भी किस्मत आजमा रहे हैं. आदित्य और अमित ठाकरे ही नहीं, कई दिग्गज नेताओं के लाड़ले और लाड़लियां भी मैदान में कूद पड़े हैं - और सभी के लिए मुश्किलें लगभग बराबर ही नजर आ रही हैं.
महाराष्ट्र की राजनीति के कई दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटी भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने जा रहे हैं, और करीब करीब हर सीट पर एक जैसी चुनौती मिल रही है - लेकिन सबसे दिलचस्प तो नारायण राणे परिवार का मामला है, जिनके दोनो बेटे चुनाव मैदान में हैं. एक बीजेपी के टिकट पर तो दूसरा एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार के रूप में. दूसरी तरफ आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे की तरह बाकियों के कंधे पर भी अपनी विरासत बचाने की जिम्मेदारी आ पड़ी है. बॉलीवुडिया भाषा में कहें तो सियासी प्रोडक्शन हाउस के नौनिहाल यानी नेपो किड्स चुनाव मैदान में उतर आए हैं. चूंकि, इस बार दोनों ओर करीब छह पार्टियां अलग-अलग गठबंधन में हैं, इसलिए परिवारवाद के खिलाफ कोई नैतिकता का डंडा नहीं चला पा रहा है.
जहां तक चुनावी कसौटी की बात है, बहुत कम इलाके हैं जहां चैलेंज थोड़ा कम है. कट्टर हिंदुत्व की राजनीति करने वाले बालासाहेब ठाकरे की तीसरी पीढ़ी के दो युवा नेता मुंबई के दो अलग-अलग इलाकों से चुनाव मैदान में हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्री रह चुके बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली से, तो ठाकरे परिवार के ही MNS नेता राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
ठाकरे परिवार का संघर्ष और चुनौती
2019 में आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के रसूखदार ठाकरे परिवार के पहले सदस्य थे, जिन्होंने चुनावी राजनीति का रुख किया था. तब तक न तो उनके पिता उद्धव ठाकरे और न ही चाचा राज ठाकरे ही ऐसा कर पाये थे. बालासाहेब ठाकरे के बारे में तो कहा जाता है कि उनको तो रिमोट पॉलिटिक्स में ही ज्यादा मजा आता था. उद्धव ठाकरे भी मुख्यमंत्री बनने के बाद ही विधान परिषद का चुनाव लड़े थे - और राज ठाकरे के चुनाव लड़ने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता, क्योंकि ऐसा हुआ तो बाल ठाकरे की विरासत पर दावेदारी कमजोर हो जाएगी.
लेकिन अब राज ठाकरे ने भी बेटे अमित ठाकरे को माहिम से चुनाव मैदान में उतार दिया है. और पिछली बार से अलग रुख अपनाते हुए वर्ली से आदित्य ठाकरे के खिलाफ संदीप देशपांडे को एमएनएस का टिकट दिया गया है - और ठीक वैसे ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी माहिम से महेश सावंत को अपना उम्मीदवार बनाया है.
देखा जाये तो वर्ली और माहिम की लड़ाई भी करीब करीब एक जैसी ही हो गई है, क्योंकि दोनो ही जगह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरफ से पेच फंसा दिया गया है. वर्ली से शिंदे की शिवसेना ने मिलिंद देवड़ा को टिकट दिया है, जो मुरली देवड़ा के बेटे हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








