
महाराष्ट्र चुनाव में उद्धव ठाकरे ने तोड़ दी परिवार की रवायत, राज ठाकरे ने दिखाया था बड़ा दिल
AajTak
उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी ने 65 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इस पहली लिस्ट में ही उद्धव की पार्टी ने ठाकरे परिवार की रवायत तोड़ दी है. ऐसा तब है जब उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने पिछले चुनाव में बड़ा दिल दिखाया था.
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. गठबंधनों में सीट शेयरिंग को जल्दी अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है तो वहीं उम्मीदवारों का ऐलान भी होने लगा है. सत्ताधारी महायुति में शामिल भारतीय जनता पार्टी ने 99, शिवसेना (शिंदे) ने 45 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) ने 38 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.
उम्मीदवारों की एक लिस्ट महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने भी जारी कर दी है. उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में उद्धव की पार्टी ने ठाकरे परिवार की एक रवायत तोड़ दी है. उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ भी उम्मीदवार उतार दिया है.
ऐसा तब है जब पिछले चुनाव में आदित्य ठाकरे की उम्मीदवारी के ऐलान के बाद राज ठाकरे ने बड़ा दिल् दिखाते हुए वर्ली सीट से उम्मीदवार नहीं उतारा था. राज ठाकरे ने तमाम विरोधाभास के बावजूद आदित्य ठाकरे को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया था. ठाकरे परिवार की एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने की जो रवायत पिछले चुनाव में राज ठाकरे ने शुरू की थी, उद्धव ने इस बार उसे तोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: 288 सीटों की लड़ाई, 18 सीटों पर आई... यही तय करेंगी महाविकास अघाड़ी में कौन बनेगा बड़ा भाई
गौरतलब है कि अमित ठाकरे मध्य मुंबई की माहिम सीट से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से शिवसेना (शिंदे) ने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को उम्मीदवार बनाया है. ऐसे कयास थे कि उद्धव ठाकरे की पार्टी अमित के खिलाफ उम्मीदवार उतारने से परहेज कर सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उद्धव की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) ने महेश सावंत को टिकट दे दिया है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की वह सीट जहां आमने-सामने होंगी तीनों 'सेनाएं', पार लग पाएगी अमित ठाकरे की चुनावी नैया?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







