
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर MVA की अहम बैठक, 130 सीटों पर बनी सहमति, अगली मीटिंग में विदर्भ पर होगी चर्चा
AajTak
सूत्रों के अनुसार तीनों घटक दलों ने महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 120 से 130 सीटों पर सहमति बना ली है. इसके साथ ही 2019 के विधानसभा चुनाव में जो पार्टी जिस सीट से चुनाव जीती थी, वह उसी सीट पर फिर से चुनाव लड़ेगी. हालांकि पहले जीती गई लगभग 10 से 20 फीसदी सीटों पर अदला-बदली होगी.
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बांद्रा के सोफिटेल होटल में एक अहम मीटिंग हुई. बैठक में उद्धव गुट से संजय राउत और अनिल देसाई, कांग्रेस से नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार और बालासाहेब थोराट, जबकि शरद गुट से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड शामिल हुए. यह बैठक करीब चार घंटे तक चली.
महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने विदर्भ क्षेत्र को छोड़कर महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर पहले दौर की चर्चा पूरी कर ली है.
सूत्रों के अनुसार तीनों घटक दलों ने महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 120 से 130 सीटों पर सहमति बना ली है. इसके साथ ही 2019 के विधानसभा चुनाव में जो पार्टी जिस सीट से चुनाव जीती थी, वह उसी सीट पर फिर से चुनाव लड़ेगी. हालांकि पहले जीती गई लगभग 10 से 20 फीसदी सीटों पर अदला-बदली होगी.
4 घंटे तक चली बैठक में मुंबई-कोंकण, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र पर विस्तृत चर्चा हुई है.
दिलचस्प बात ये है कि विवादित सीटों पर एमवीए के तीनों घटक दलों (कांग्रेस, शरद गुट और उद्धव गुट) की सहमति से एक एजेंसी नियुक्त की जाएगी, जो ये पता लगाएगी कि किस पार्टी के पास उस सीट पर सबसे मजबूत उम्मीदवार है. अगली बैठक में विदर्भ की 62 सीटों पर भी चर्चा होगी और जल्द से जल्द सीटों के अंतिम बंटवारे की घोषणा की जाएगी.
बता दें कि गणेशोत्सव के बाद महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है. दरअसल, एमवीए के नेता सीट शेयरिंग के मुद्दे पर काफी फोकस कर रहे हैं. क्योंकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस मुंबई में अधिक सीटों पर नजर गड़ाए हुए है. सूत्रों के मुताबिक मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से उद्धव गुट और कांग्रेस दोनों ने 6 सीटों पर दावा किया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








