
महाराष्ट्र चुनावः महायुति में 8 सीटों को लेकर फंसा पेच, जानें- किस सीट पर कौन कर रहा दावेदारी
AajTak
सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान जारी है. इस मसले को सुलझाने के लिए महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है. जानकारी के मुताबिक महायुति के बीच 8 सीटों पर पेच फंसा हुआ है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सूबे में सियासी पारा हाई होता जा रहा है. सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान जारी है. इस मसले को सुलझाने के लिए महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है. जानकारी के मुताबिक महायुति के बीच 8 सीटों पर पेच फंसा हुआ है. इसमें बीड, कन्नड़, सिंदखेड़ राजा, बदलापुर, मेलघाट, आष्टी, अंधेरी ईस्ट, मानख़ुर्द आदि की सीट शामिल है.
सीट शेयरिंग को लेकर बीते दिन गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर महायुति गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई थी. दिल्ली में हुई इस मीटिंग में अमित शाह ने साफ मैसेज दिया था कि तीनों दलों (बीजेपी, शिंदे गुट और अजित गुट) को मिलकर चुनाव लड़ना है. ध्यान रहे कि बागी खड़े न हो पाएं. आइए जानते हैं कि महायुति गठबंधन में किन 8 सीटों पर पेच फंसा है, और वहां से कौन-कौन दावेदारी कर रहा है.
- बीड विधानसभा सीट पर शिवसेना (शिंदे गुट) के अनिल जगताप और अजित गुट के योगेश शिरसागर अपना-अपना दावा कर रहे हैं.
- कन्नड़ सीट पर शिंदे गुट की संजाना जगताप और अजित गुट के नितिन पटेल का दावा है.
- सिंदखेड़ राजा सीट पर एनसीपी और शिवसेना के बीच विवाद है.
- बदलापुर सीट को लेकर एक ओर शिंदे गुट के विट्ठल खरत पाटिल दावा कर रहे हैं, वहीं बीजेपी के बालिराम शिरस्कर भी अपना दावा ठोक रहे हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









