
महाराष्ट्र: खेत बेचने के विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, गन्ने के खेत में शव दबाने के बाद की खुदकुशी
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर के सांगवी गांव में खेत बेचने के विवाद में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और फिर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोपी काकासाहेब जाधव खेत बेचने पर अड़ा था, जबकि मां समिंद्रबाई इसका विरोध कर रही थीं. गुस्से में हत्या के बाद शव को गन्ने के खेत में दफना दिया गया.
महाराष्ट्र के लातूर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां खेत बेचने को लेकर हुए विवाद ने मां-बेटे की जान ले ली. मामला रेणापुर तहसील के सांगवी गांव का है. यहां के रहने वाले 40 वर्षीय काकासाहेब जाधव आर्थिक तंगी के चलते अपना खेत बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी 65 वर्षीय मां समिंद्रबाई वेणुनाथ जाधव इस फैसले का लगातार विरोध कर रही थीं. उनका कहना था कि खेत बिक जाने पर आगे का जीवन यापन मुश्किल हो जाएगा.
पुलिस के मुताबिक, मां-बेटे के बीच इस मुद्दे पर लंबे समय से तनातनी चल रही थी. इसी बीच 7 अगस्त को काकासाहेब ने एक बार फिर खेत बेचने की बात छेड़ी, लेकिन मां के विरोध से वह भड़क गए. गुस्से में आकर उन्होंने अपनी मां का मुंह दबाकर हत्या कर दी. वारदात को छिपाने के लिए काकासाहेब ने मां के शव को अपने ही गन्ने के खेत में दफना दिया.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: लातूर में जमीन विवाद में बहू ने 72 वर्षीय सास को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
हत्या के बाद काकासाहेब गहरे मानसिक दबाव में आ गए. डिप्रेशन और अपराधबोध से परेशान होकर उन्होंने उसी दिन पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मामले में हत्या और आत्महत्या से जुड़े प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










