
महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की टक्कर में 8 यात्रियों की मौत
AajTak
बीड जिले में एक एसटी बस सुबह गेवराई बस स्टैंड से जालना की ओर जा रही थी. इस दौरान बस गेवराई से कुछ किलोमीटर आगे जाकर अंबड़ लाखो के शाहपुर गांव के पास रुक गई. इस दौरान कंटेनर चालक की गलती से एसटी बस और कंटेनर में टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई और 18 यात्री घायल हो गए.
महाराष्ट्र में बीड-जालना राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसटी बस और कंटेनर की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई और 18 यात्री घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
जानकारी के मुताबिक, बीड जिले में एक एसटी बस सुबह गेवराई बस स्टैंड से जालना की ओर जा रही थी. इस दौरान बस गेवराई से कुछ किलोमीटर आगे जाकर अंबड़ लाखो के शाहपुर गांव के पास रुक गई. इस दौरान कंटेनर चालक की गलती से एसटी बस और कंटेनर में टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन चकनाचूर हो गया.
ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हवा में उड़ा शख्स, Video देख दहल जाएगा दिल
कंटेनर ड्राइवर की मौके पर हुई मौत
वहीं, हादसे में कंटेनर के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में 8 यात्रियों में सभी बीड जिले के हैं. एसटी बस के चालक ने बताया कि हादसा इतना खतरनाक था कि वाहन का पहिया धराशायी हो गया. इस हादसे के दौरान आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद इस हादसे की जानकारी मिलने पर बड़े-बड़े राजनीतिक नेताओं ने दुख जताया है.
घटना पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








