
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कार से 298 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख का माल जब्त
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में लोकल क्राइम ब्रांच और पडोली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार से 298 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और गाड़ी समेत कुल 30 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद हुआ है. आरोपी नितिन उर्फ छोटू गोवर्धन और साहिल लांबदुरवार चंद्रपुर के ही निवासी हैं.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) और पडोली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों के पास से 298 ग्राम ब्राउन शुगर, कार और मोबाइल समेत कुल 30 लाख 19 हजार 550 रुपये का माल जब्त किया.
पुलिस ने बताया कि LCB को गोपनीय सूचना मिली थी कि नागपुर की दिशा से कार में ब्राउन शुगर चंद्रपुर में बेचने के लिए लाई जा रही है. जानकारी के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और MH 34 BR 7765 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली. जांच में कार में बैठे आरोपी नितिन उर्फ छोटू शंकर गोवर्धन और उसके साथी साहिल लांबदुरवार के पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई.
यह भी पढ़ें: चंद्रपुर में बाघ का कहर जारी: एक महीने में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, साल 2025 में अब तक गई 24 लोगों की जान
दोनों आरोपी चंद्रपुर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कार, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ जब्त कर लिया है. पकड़े गए माल की अनुमानित कीमत 30 लाख से अधिक आंकी गई है. इस कार्रवाई को चंद्रपुर पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ स्थानीय स्तर का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नशे का रैकेट हो सकता है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और ब्राउन शुगर की सप्लाई किन इलाकों तक फैली हुई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










