
महाराष्ट्र: केमिस्ट हत्या मामले में 5 लोग गिरफ्तार, नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट से कनेक्शन का दावा
AajTak
पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा को भाजपा ने 5 जून को निलंबित कर दिया था. नूपुर शर्मा की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद भारत और खाड़ी देशों में आक्रोश फैल गया था.
महाराष्ट्र के अमरावती शहर में एक केमिस्ट की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि केमिस्ट ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा का पूरे देश में विरोध देखने को मिल रहा है.
पुलिस के मुताबिक, 54 साल के केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी और इस सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह घटना राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर कन्हैयालाल की हत्या करने से एक हफ्ते पहले हुई थी.
उधर, शिवसेना के नेता दीपक केसरकर ने कहा है कि मामले में कानूनी कार्रवाई होगी, हिंदुत्व ही संस्कृति है. हम सबको साथ लेकर चलेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा दौर चल रहा है, जिसमें टारगेट खोजा जा रहा है और बहकाने की कोशिश की जा रही है. हम कोशिश करेंगे कि किसी को सॉफ्ट टारगेट ना बनाया जाए.
वहीं, भाजपा के स्थानीय नेताओं ने अमरावती के शहर कोतवाली थाने को चिट्ठी सौंपी है. चिट्ठी में कहा गया है कि उमेश ने सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के पक्ष में संदेश पोस्ट किया था. इसलिए बदला लेने और एक मिसाल कायम करने के लिए उसकी हत्या कर दी गई. आजतक इंडिया टुडे को आधिकारिक पुष्टि, पुलिस ने कहा कि हमें स्थानीय भाजपा नेताओं से चिट्ठी मिली है और उस एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
मुख्य आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
अमरावती की एसपी डॉक्टर आरती सिंह ने शनिवार को कहा कि केमिस्ट की हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मुख्य आरोपी इरफान खान (32) की तलाश की जा रही है, जो एक एनजीओ चलाता है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










