
महाराष्ट्र का वो 'मनहूस बंगला', जिसमें कोई मंत्री रहना नहीं चाहता, क्या है वजह?
AajTak
सूत्र बताते हैं कि बावनकुले इस बंगले को कैबिनेट की एक अन्य मंत्री पंकजा मुंडे से बदलने की कोशिश कर रहे हैं. यूं तो रामटेक बंगला बेहद प्राइम लोकेशन पर और सी फेसिंग है लेकिन कहा जाता है कि इस बंगले में रहने वाला कोई मंत्री या तो भ्रष्टाचार के आरोपों में फंस जाता है या फिर दोबारा मंत्री नहीं बन पाता. सूत्रों की मानें तो पंकजा मुंडे रामटेक बंगला लेने के लिए तैयार हैं.
महाराष्ट्र में नई सरकार के मंत्रियों के लिए बंगलों का आवंटन शुरू हो गया है. मालाबार हिल में स्थित रामटेक बंगले को किसी ने भी लेने से इनकार कर दिया है क्योंकि इसे 'मनहूस बंगला' माना जाता है. सूची के अनुसार राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले, जो राज्य भाजपा प्रमुख भी हैं, को रामटेक बंगला आवंटित किया गया है.
बंगले में रहने को तैयार पंकजा मुंडे
सूत्र बताते हैं कि बावनकुले इस बंगले को कैबिनेट की एक अन्य मंत्री पंकजा मुंडे से बदलने की कोशिश कर रहे हैं. यूं तो रामटेक बंगला बेहद प्राइम लोकेशन पर और सी फेसिंग है लेकिन कहा जाता है कि इस बंगले में रहने वाला मंत्री या तो भ्रष्टाचार के आरोपों में फंस जाता है या फिर दोबारा मंत्री नहीं बन पाता.
सूत्रों की मानें तो पंकजा मुंडे रामटेक बंगला लेने के लिए तैयार हैं क्योंकि उनके पिता गोपीनाथ मुंडे जब मंत्री थे तो इसी बंगले में रहते थे. इसलिए कहा जाता है कि पंकजा का इस बंगले से एक इमोश्नल कनेक्शन है.
रामटेक बंगले का इतिहास
छगन भुजबल: भुजबल को यह बंगला कांग्रेस-नेशनलिस्ट गठबंधन सरकार के दौरान मिला था. उस समय तेलगी कांड काफी चर्चित हुआ था. भुजबल का नाम स्टांप पेपर घोटाले में आया था जिसके चलते उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









