
महाराष्ट्र: आदिवासियों पर बन रही थी फिल्म, ऑडिशन देने पहुंच गए आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली
AajTak
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आदिवासियों से जुड़ी एक फिल्म की शूटिंग हो रही थी. वहां आत्मसमर्पण करने वाले कई नक्सली फिल्म में काम पाने के लिए ऑडिशन देने पहुंच गए. फिल्म के निर्माता और अभिनेत्री ने इन पूर्व नक्सलियों को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी. आदिवासियों के कूर्मघर परंपरा पर यह फिल्म बनाई जा रही है.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आदिवासियों पर बन रही एक फिल्म में ऑडिशन देने के लिए ऐसे कई लोग पहुंच गए जो पहले नक्सली थे. ये पूर्व नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ गए थे.
निर्माता विशाल कपूर और अभिनेत्री तृप्ति भोईर द्वारा बनाई जा रही फिल्म में भूमिका पाने के लिए कई पूर्व नक्सलियों ने ऑडिशन दिया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को फिल्मों में करियर बनाने में मदद करने के लिए गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पल की मदद से यह पहल की गई थी.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बहुसंख्यक आबादी आदिवासियों की है जो दूरदराज के इलाकों में रहते हैं. आदिवासी सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करते हैं और उनमें से एक परंपरा कूर्मघर की है.
गढ़चिरौली में आदिवासियों में एक परंपरा है जिसमें इस क्षेत्र की महिलाओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) के दिनों में घर के बाहर एक छोटी सी झोपड़ी में रहना पड़ता है जिसे कूर्मघर कहा जाता है.
इसी परंपरा पर "कूर्मघर" नाम की फिल्म बनाई जा रही है. निर्माता विशाल कपूर मराठी भाषा में एगडबम, टूरिंग टॉकीज, नमस्कार जयहिंद, तुझ्या माझ्या संसारला और काये हैव जैसी कई बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं.
गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय के पास नवजीवन कॉलोनी में शनिवार को नक्सलवाद की राह छोड़कर गढ़चिरौली पुलिस बल के सामने आत्मसमर्पण करने वाले कई लोग ऑडिशन देने के लिए मौजूद रहे.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











