
महाराष्ट्रः CID में तैनात इंस्पेक्टर ने ट्रेन के नीचे आकर दी जान, कुछ महीने पहले हुआ था ट्रांसफर
AajTak
पुणे के CID में तैनात इंस्पेक्टर ने ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड कर लिया. इंस्पेक्टर का कुछ महीने पहले बीड जिले से पुणे के लिए ट्रांसफर हुआ था. पुलिस को घटनास्थल के पास एक नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
महाराष्ट्र के बीड (Beed) जिले में दुखद घटना सामने आई है. पुणे (Pune) में सीआईडी विभाग (CID) में कार्यरत एक पुलिस इंस्पेक्टर ने परली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर का नाम सुभाष दुधाल है. सुभाष 41 साल के थे. कुछ महीने पहले उन्हें बीड से पुणे के सीआईडी विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: दो बच्चों के साथ सुसाइड करने गई मां, बेटा हाथ छुड़ाकर भाग गया, बेटी को लेकर कुएं में कूदी महिला
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे परली रेलवे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे पुलिस स्टेशन के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है. इसके बाद सहायक पुलिस निरीक्षक परमेश्वर सोगे, पुलिस उप-निरीक्षक साबले, जमादार बाबासाहेब फड़, राजू राठौड़, सातपुते और अन्य पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का दौरा किया.
पुलिस को घटनास्थल पर मिला नोट, जांच जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को शव के पास एक नोट मिला है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इंस्पेक्टर ने पारिवारिक कारणों से जान दी है. सुभाष दुधाल के दोस्त ने बताया कि 2009-10 में उनका एमपीएससी में चयन हो गया था. उनके माता-पिता किसान थे. उनके परिवार में माता, पिता, पत्नी, एक बेटा और बेटी और उनके भाई की पत्नी और बच्चे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









