
महाराष्ट्रः वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले 15 अगस्त से कर सकेंगे लोकल ट्रेन की यात्रा, रात 10 बजे तक खुलेंगी दुकान
AajTak
महाराष्ट्र सरकार की ओर से शॉपिंग मॉल को रात 10 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी गई है. हालांकि यह भी आदेश दिया गया है कि सिर्फ उन्हें ही अंदर जाने की अनुमति होगी जिन्हें पूरी तरह से टीका लगा दिया गया है.
देश के अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी के बाद कई तरह की छूट दिए जाने का सिलसिला जारी है. महाराष्ट्र सरकार ने आज बुधवार को कई बड़ी छूट का ऐलान किया है. हालांकि इस छूट का फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ ले ली हैं.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










