
महाराष्ट्रः उद्धव के इस्तीफे के बाद क्या है बीजेपी का प्लान, आज देवेंद्र फडणवीस करेंगे बड़ा ऐलान
AajTak
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिर गई है, अब बीजेपी सरकार बना सकती है. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे मिलकर अगला कदम उठाएंगे. इतना ही नहीं, मुंबई बीजेपी ने ट्वीट कर कहा 'ये तो सिर्फ झांकी है, मुंबई महापालिका अभी बाकी है.'
महाराष्ट्र की राजनीति ने एक बार फिर से करवट ले ली है. उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही बुधवार देर रात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है. क्योंकि उद्धव के इस्तीफे के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि वह गुरुवार को सूबे के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर अपने अगले कदम के बारे में जानकारी देंगे. जानकारी के मुताबिक शिंदे गुट के विधायक गोवा पहुंच चुके हैं.
एजेंसी के मुताबिक भाजपा के अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अगला कदम फडणवीस और एकनाथ शिंदे तय करेंगे. इसके साथ ही राज्य बीजेपी इकाई ने अपने सभी विधायकों को मुंबई में इकट्ठा होने को कहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को फिलहाल संयम बरतना चाहिए.
ये भी पढ़ें Uddhav Thackeray का इस्तीफा, फडणवीस को खिलाई मिठाई, शिंदे के घर के सामने फोड़े पटाखे
बीजेपी का ट्वीट- ये तो सिर्फ झांकी है...
ठाकरे के इस्तीफे के बाद मुंबई बीजेपी ने ट्वीट कर कहा कि ये तो सिर्फ झांकी है, मुंबई महापालिका अभी बाकी है. मतलब साफ है कि बीजेपी सूबे में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है और फिर BMC पर उसकी नजर है.
आज सुबह कोर कमेटी की बैठक

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










