
महादेव सट्टेबाजी ऐप में बड़ा एक्शन, मुंबई में डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर पर एफआईआर, मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप
AajTak
महादेव बेटिंग ऐप पर जांच एजेंसियों का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. मुंबई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर पर एफआईआर दर्ज की है. इस एफआईआर में मोहित और गौरव बर्मन पर क्रिकेट लीग में मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में महादेव बुक ऐप और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ भी एफआईआर हुई है. इन लोगों पर चीटिंग करने और जुआ खिलाने के आरोप लगे हैं.
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में बड़े एक्शन की जानकारी सामने आई है. मुंबई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उद्योगपति मोहित बर्मन और गौरव बर्मन पर भी एफआईआर दर्ज की है. ये दोनों डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर बताए गए हैं. आजतक ने पुलिस की FIR की कॉपी हासिल की है. ये कार्रवाई एक हफ्ते पहले की गई थी.
बता दें कि महादेव बुकिंग ऐप पर हाल ही में केंद्र सरकार ने बैन लगाया है. ये ऐप ईडी की जांच के दायरे में है. इस मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ के दो पुलिसवाले भी गिरफ्तार किए हैं. दरअसल, पिछले हफ्ते एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बैंकर की शिकायत पर कुर्ला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर मुंबई में महादेव सट्टेबाजी ऐप के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी. इस एफआईआर की कॉपी में आरोपी नंबर 16 और आरोपी नंबर 18 उद्योगपति मोहित बर्मन और गौरव बर्मन हैं. एफआईआर में कुल 31 आरोपी हैं. एफआईआर में मोहित बर्मन का पता फोर्ट मुंबई बताया गया, जहां कंपनी रजिस्ट्रार के अनुसार उनकी निवेश कंपनी का एक कार्यालय स्थित है.
'एफआईआर में मैच फिक्सिंग रैकेट का उल्लेख'
मुंबई पुलिस की एफआईआर 7 नवंबर को माटुंगा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी. ये एफआईआर खिलाड़ी ऐप के खिलाफ की गई थी, जो महादेव बुक का सहायक ऐप भी है. आजतक ने एक महीने पहले एक रिपोर्ट में बताया था कि महादेव ऐप प्लेटफॉर्म के सरगना सौरभ चंद्राकर ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई मुश्तकीम से हाथ मिला लिया है. सौरभ और मुश्तकीम ने मिलकर गेम ऐप लॉन्च किया है. इसमें एक एप है 'खेलोयार' जो भारत और पाकिस्तान में चलाया जा रहा है. मुंबई में दर्ज एफआईआर में भी सौरभ चंद्राकर, मुश्तकीम, रवि उप्पल और कई अन्य लोगों द्वारा चलाए जा रहे मैच फिक्सिंग रैकेट का उल्लेख है.
'ऐसे फैला रखा है पूरा रैकेट'
प्रकाश बंकर की शिकायत के अनुसार, एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि आरोपी चंदर अग्रवाल और लंदन निवासी दिनेश खंबाट भारत में आयोजित क्रिकेट लीग में मैच फिक्सिंग के लिए मुख्य सट्टेबाज हैं और यह वेबसाइटों और ऐप्स के जरिए भी किया जाता है. आरोपी अमित शर्मा इन दोनों से जुड़ा हुआ है, वो इस प्रक्रिया में उनकी मदद करता है. चंदर अग्रवाल की लीग में बैकडोर पार्टनरशिप है और उनकी मदद दुबई के कनेक्टिंग पर्सन हेमंत सूद और रोहित कुमार मुर्गोई करते हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









