
'महात्मा गांधी कस्तूरबा के साथ अंग्रेजों से लड़े, इन्होंने घर छोड़ दिया', कन्हैया का हमला
AajTak
राहुल गांधी की मौजूदगी में कन्हैया कुमार कांग्रेस में आज शामिल हो गए. गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस में तो आए, लेकिन अभी उन्होंने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है. इसके बाद कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस बचेगी तभी देश बचेगा. वहीं, जिग्नेश मेवानी ने कहा कि आज हमारा संविधान, लोकतंत्र खतरे में है, उसे हमें बचाना है. आगे कन्हैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वो पार्टा है जो अपने आप को एक लोकतांत्रिक पार्टी कहती है, आजादी के साथ अपनी पूरी मुखरता के साथ सत्ता से सवाल पूछना और लोगों के हक के लिए लड़ना, संघर्ष करने में हमारे साथ ही रहेंगे. हमारे सहयोगी रहेंगे और यह परिवार संघ परिवार नहीं है, वह परिवार ही क्या जो परिवार छोड़ दे. महात्मा गांधी तक कस्तूरबा गांधी के साथ अंग्रेजों से लड़े थे, बताइए इनको अपना घर छोड़ना पड़ा. देखें आगे क्या बोले कन्हैया कुमार.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









