
महाठग: एक हजार करोड़ की ठगी, नाम बदलकर रह रहा था नासिक में, जानिए उस तक कैसे पहुंची दिल्ली पुलिस
AajTak
Piyush Tiwari Arrested: दिल्ली पुलिस ने महाठग पीयूष तिवारी को महाराष्ट्र के नासिक से अरेस्ट किया है. पीयूष तिवारी पर एक हजार करोड़ की ठगी का आरोप है. वह महाराष्ट्र के नासिक में नाम बदलकर रह रहा था.
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने पीयूष तिवारी नाम के महाठग को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया है. पीयूष तिवारी पर एक हजार करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. आरोपी पीयूष तिवारी पर दिल्ली, यूपी और पंजाब में मिलाकर 37 मुकदमे दर्ज हैं. ये सभी मुकदमे धोखाधड़ी के हैं. दिल्ली पुलिस ने पीयूष तिवारी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पीयूष तिवारी को दिल्ली पुलिस की टीम पिछले 6 महीने से ढूंढ रही थी.
नाम बदलकर नासिक में रहा था पीयूष तिवारी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीयूष तिवारी पर ये सारे मुकदमे साल 2016 से लेकर साल 2018 के बीच मे दर्ज हुए. पुलिस से बचने के लिए पीयूष तिवारी ने अपना नाम पुनीत भारद्वाज रख लिया था और फिर वह महाराष्ट्र के नासिक में छिपकर रहने लगा. पीयूष तिवारी की पत्नी भी इसके गोरखधंधे में शामिल थी, फिलहाल वह जेल में बंद है.
एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेच देता था पीयूष
पुलिस पूछताछ में पीयूष तिवारी ने बताया कि उसने साल 2011 में आठ कंपनियां और साल 2018 तक 15 से 20 शेल कंपनियां बनाई. 2016 में उसके घर पर आयकर विभाग की रेड भी पड़ी थी और तब उसके घर से 120 करोड़ रुपये इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बरामद किए थे. पुलिस का कहना है कि इस छापेमारी के बाद से पीयूष तिवारी का बिजनेस गिरने लगा और यह एजेंसियों के राडार पर आ गया. फिर इसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया एक ही फ्लैट खरीदता और उसे कई लोगों को बेच देता.
पुलिस की मुताबिक, पीयूष तिवारी पहले एडवरटाइजिंग की कंपनी चलाता था. जब इसके खिलाफ कई सारे केस दिल्ली-एनसीआर के इलाके में दर्ज हो गए तो फिर यह महाराष्ट्र के नासिक भाग गया और वहां पर पुनीत भारद्वाज बन कर रहने लगा.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







