
महाकुंभ मेले के लिए ट्रेन में मुफ्त यात्रा का प्रावधान है या नहीं? भारतीय रेलवे ने दिया जवाब
AajTak
भारतीय रेलवे के मुताबिक, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा की अनुमति दी जाएगी. हालांकि, रेल मंत्रालय ने इन दावों को खारिज करते हुए बताया कि महाकुंभ मेले के लिए यात्रियों को मुफ्त यात्रा की अनुमति देने जैसा कोई प्रावधान नहीं है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 फरवरी से महाकुंभ लगने जा रहा है, जिसको लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं. हालांकि, इसी बीच कई झूठी खबरें भी प्रकाशित हो रही हैं. भारतीय रेलवे के मुताबिक, कुछ मीडिया आउटलेट ऐसी रिपोर्ट प्रसारित कर रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा की अनुमति दी जाएगी. लेकिन रेल मंत्रालय ने दावों को खारिज करते हुए बताया कि महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा की अनुमति देने जैसा कोई प्रावधान नहीं है और ये सभी खबरें निराधार हैं. रेलवे ने महाकुंभ के यात्रियों को मुफ्त टिकट मिलने वाली खबरों को बताया फेक भारतीय रेलवे ने बताया कि वे इन सभी खबरों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं, क्योंकि ये पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं. रेल मंत्रालय का कहना है कि भारतीय रेलवे के नियमों और विनियमों के तहत वैध टिकट के बिना यात्रा करना सख्त वर्जित है और यह दंडनीय अपराध है. महाकुंभ मेले या किसी अन्य अवसर के दौरान मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहीं है. वहीं, भारतीय रेलवे महाकुंभ के दौरान यात्रियों के लिए निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
भारतीय रेलवे के मुताबिक, यात्रियों की अनुमानित भीड़ को प्रबंधित करने के लिए विशेष होल्डिंग क्षेत्रों, अतिरिक्त टिकट काउंटरों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थापना सहित पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है ताकि महाकुंभ के दौरान लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े.
दरअसल, फेक न्यूज में बताया गया था कि भारतीय रेलवे कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ा एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, जिसमें कहा गया है कि कुंभ से लौटने वाले यात्रियों को जनरल कोच में यात्रा के लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी. अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो कुंभ से लौटते वक्त जनरल डिब्बे के लिए यात्रियों को टिकट की आवश्यकता नहीं होगी, यही नहीं कुंभ के लिए भारतीय रेलेव करीब 13000 ट्रेनें भी चलवाने वाला है. हालांकि, अब इन खबरों का रेलवे ने पूरी तरह से खंडन कर दिया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









