
महाकुंभ में शाही स्नान का है प्लान तो बुक करें ये पैकेज, जानिए कितने रुपये होंगे खर्च
AajTak
RCTC Tour Package: अगर आप जनवरी में होने वाले महाकुंभ में जाना चाहते हैं तो आपको IRCTC का टूर पैकेज बुक करना चाहिए. आईआरसीटीसी ने महाकुंभ स्नान के साथ-साथ कई जगहों पर घूमने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कितना आएगा खर्च.
IRCTC Tour Package: 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 (Prayagraj Mahakumbh 2025) शुरू हो जाएगा. इसका समापन 26 फरवरी को होगा. प्रयागराज में महाकुंभ की जोर-शोर से तैयारी चल रही है. प्रयागराज में महाकुंभ लगभग 50 दिनों तक चलेगा. महाकुंभ को दुनिया भर का सबसे बड़ा मेला कहा जाता है. देशभर से लाखों श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल होते हैं. अगर आप भी कुंभ स्नान के साथ अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी घूमना चाहते हैं तो आपको IRCTC का टूर पैकेज बुक करना होगा. इस पैकेज में आपके रहने-खाने और घूमने का भी इंतजाम होगा. आइए जानते हैं डिटेल.
पहले जानते हैं क्यों फेमस है कुंभ स्नान महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का एक अद्वितीय पर्व है, जिसे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समूह के रूप में मान्यता प्राप्त है. प्रत्येक बारह वर्षों में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का आयोजन चार तीर्थस्थलों- प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में होता है. पवित्र नदियों के किनारे आयोजित इस आयोजन को ग्रहों की विशिष्ट स्थिति के आधार पर चुना जाता है. इसमें भाग लेने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं. साधु, संत और संन्यासी विभिन्न अखाड़ों से इस आयोजन में आते हैं.
श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करके अपने पापों से मुक्ति एवं मोक्ष प्राप्ति की आकांक्षा रखते हैं. मान्यता है कि महाकुंभ के दौरान इन पवित्र नदियों में स्नान करने से मनुष्य को इस जीवन के साथ-साथ पिछले जन्मों के पापों से भी मुक्ति मिलती है. महाकुंभ के आयोजन का आर्थिक महत्व भी अत्यधिक होता है. इस अवसर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार में वृद्धि होती है.
यहां जानें ट्रिप डिटेल IRCTC ने महाकुंभ स्नान के साथ अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज घूमने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज का नाम Mahakumbh punya kshetra yatra है. इस पैकेज में आपके रहने-खाने और घूमने का भी इंतजाम होगा. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप पैकेज 6 रात और 7 दिनों की होगी. इस ट्रिप की शुरुआत पुरी से होगी.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका इस पैकेज में आपको वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज घूमने का मौका मिलेगा?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







