
महाकुंभ जैसा भोपाल इज्तिमा में भी विवाद... गैर-मुस्लिमों को दुकान न दिए जाने का आरोप, कमेटी बोली- ये सरासर झूठ है
AajTak
Bhopal Tablighi Ijtema: यह विवाद इस साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ में गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर हुए बवाल के ठीक बाद सामने आया है, जहां बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री समेत कई संतों ने आपत्ति जाहिर की थी.
कुंभ में गैर-हिंदुओं की नो एंट्री पर मचे विवाद के बाद अब MP की राजधानी भोपाल में होने वाले इज्तिमा में गैर मुस्लिमों को दुकान न दिए जाने के आरोप लग रहे हैं. हिंदू संगठनों ने यह आरोप लगाते हुए पूछा है कि अब सद्भाव कहां गया? हालांकि इज्तिमा कमेटी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि हर बार की तरह इस बार भी गैर मुस्लिमों की एंट्री को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, जिस भी धर्म के लोगों का इज्तिमा में स्वागत किया जाएगा. दरअसल, इस साल की शुरुआत में हुए प्रयागराज महाकुंभ में गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर बड़ा विवाद हुआ था और बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री समेत कई साधू-संतों ने गैर हिंदुओं के कुंभ में आने पर आपत्ति जाहिर की थी. अब इसी तरह का विवाद मध्यप्रदेश की राजधानी में मुसलमानों का दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन इज्तिमा में भी सामने आया है.
भोपाल की हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया है कि भोपाल में इसी महीने होने वाले इज्तिमा में गैर मुसलमानों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है और इस बार इज्तिमा में हिंदुओं को दुकान लगाने की इजाजत नहीं दी जा रही है.
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, ''जब यही बात हम करते हैं कि अपनों से व्यवहार अपनों से त्योहार अपनों से व्यापार, तब आपको बुरा लगता है. आप उसका विरोध करते हैं. मुस्लिम नेता सांप्रदायिक सौहार्द की बात करते हैं, भाईचारे के स्वाद की बात करते हैं अब कहां गया सद्भाव? हिंदुओं को भी चाहिए कि इज्तिमा में जाकर दुकान न लगाएं.''
हालांकि, इज्तिमा कमेटी ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि ये सरासर गलत है. इज्तिमा कमेटी मीडिया कॉर्डिनेटर उमर हाफिज ने कहा, '' इज्तिमा में किसी धर्म-जाति के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है. हमने पिछले सालों में भी हिंदू भाइयों को दुकानें दी हैं और इस साल भी हिंदू भाइयों को दुकानें देंगे.''
उन्होंने आगे कहा कि यहं पर कई जरूरत के सामान और चीजों की सप्लाई आसपास के रहने वाले हिंदू व्यापारी पहले से करते आए हैं और अभी भी करेंगे.
विवाद बढ़ा तो मुस्लिम संगठन भी सामने आए और इज्तिमा में गैर-मुसलमानों के दुकान लगाने पर रोक का दावा करने वालों को बकायदा इज्तिमा में न्यौता देकर बुलाने की बात कही और मुस्लिम त्योहार कमेटी संयोजक शमसुल हसन दावा किया कि कुंभ में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन करने का बयान देने वाले इज्तिमा आकर देखें कि यहां सबका स्वागत होता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







