
महाकुंभ का महाफाइनल कल... आखिरी महास्नान पर योगी सरकार के सामने ये 7 चुनौतियां
AajTak
महाकुंभ के आखिरी दिन यानी बुधवार को महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर प्रयागराज में संभव है कि श्रद्धालुओं की संख्या 2 करोड़ तक पहुंच जाए. इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेला प्रशासन ने पहले ही हर तैयारी कर ली है.
अब से कुछ घंटे बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के लिए एक और महापरीक्षा शुरू हो जाएगी? यह प्रश्न इसलिए क्योंकि कल महाशिवरात्रि है और महाकुंभ का आखिरी महास्नान भी है. प्रयागराज में महाकुंभ को शुरू हुए 44 दिन हो चुके हैं और विपक्ष ने इस दौरान संगम के जल से लेकर व्यवस्था तक को सवालों के कठघरे में खड़ा किया है. लेकिन इन 44 दिनों में महाकुंभ में पहुंचे 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की संख्या अब तक हर परीक्षा में योगी सरकार का कवच बनती रही. अब कल की परीक्षा में चुनौतियों का चक्रव्यूह कैसे पार होगा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुमान लगाया था कि देश और दुनियाभर से महाकुंभ में 45 करोड़ के करीब सनातनी आस्था की डुबकी लगाने आएंगे. लेकिन मुख्यमंत्री के इस अनुमान को महाकुंभ के 26 दिनों में ही आस्था के ज्वार ने तोड़ दिया. फिर दूसरा अनुमान मुख्यमंत्री ने 60 करोड़ का लगाया, जो महाकुंभ के 40वें दिन तक पूरा हो गया. महाकुंभ के आखिरी दिन यानी बुधवार को महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर प्रयागराज में संभव है कि श्रद्धालुओं की संख्या 2 करोड़ तक पहुंच जाए. इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेला प्रशासन ने पहले ही हर तैयारी कर ली है.
महाकुंभ के आखिरी महास्नान पर ये 7 चुनौतियां
आप कहेंगे कि 44 दिनों तक महाकुंभ में सबकुछ संभल गया तो फिर 45वें दिन ऐसा क्या है? दरअसल, महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में सात चुनौतियों का चक्रव्यूह है. पहली चुनौती- महाकुंभ का आखिरी दिन, दूसरी चुनौती- महाशिवरात्रि का पर्व, तीसरी चुनौती- महाशिवरात्रि पर आखिरी महास्नान पर जुटते श्रद्धालु, चौथी चुनौती- संगम के साथ शहर में शिवालयों पर जुटने वाले लोगों को संभालना, पांचवीं चुनौती- प्रयागराज से लेकर वाराणसी, अयोध्या तक श्रद्धालुओं के प्रवाह को नियंत्रित करना, छठी चुनौती- कई क्षेत्रों में धार्मिक संवेदनशीलता को समझते हुए कानून-व्यवस्था संभालना. सातवीं चुनौती- अफवाह वाली साजिश से बचना.
यह भी पढ़ें: '144 साल बाद महाकुंभ' वाले दावे का सच क्या? देखें ब्लैक एंड व्हाइट विश्लेषण
महाकुुंभ पुलिस ने मंगलवार को बांग्लादेश की ट्रेन को भारत में कुंभ जाती ट्रेन बताकर अफवाह फैलाने वाली साजिश का संज्ञान लिया. 31 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आज जब शिवालयों से लेकर संगम तक, रेलवे स्टेशन से लेकर सड़कों तक, करोड़ों की तादाद में लोग होंगे, तब ना कोई अफवाह चल पाए, ना कोई अव्यवस्था पनप पाए...इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि की महापरीक्षा सफल कराने के लिए लखनऊ से बड़े अधिकारियों को निर्देश देकर प्रयागराज भेजा है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







