
महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान कल... महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए उमड़ेगी भीड़, होगी कुंभ की विदाई
AajTak
जो अभी तक कुंभ में नहीं जा पाए हैं, और कल्पवास नहीं कर सके हैं, वह संगम तट पर शिवरात्रि का स्नान करके व्रत रखते हुए कल्पवास कर सकते हैं. इसके लिए एक दिन पहले ही त्रयोदशी तिथि के दिन केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करें. फिर शिवरात्रि के दिन, घाट पर पहुंचकर स्नान करें और फिर यहां व्रत का संकल्प लेना चाहिए.
शिव और शक्ति के मिलन का खास पर्व है शिवरात्रि. यूं तो हर माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी के संयोग को शिवरात्रि कहा जाता है, लेकिन फाल्गुन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि महाशिवरात्रि कहलाती है. इस दिन की विशेष मान्यता है कि यह शिव-पार्वती के विवाह का दिन है. प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह इसलिए भी खास है, क्योंकि बुधवार को ही महाकुंभ का अंतिम अध्याय यानी अंतिम शाही स्नान भी है. कई अखाड़े तो माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद ही विदा ले चुके हैं, लेकिन शिवरात्रि का दिन महाकुंभ की विदाई का दिन भी होता है. इस दिन भी कुछ अखाड़े स्नान करते हैं और फिर कुंभ समापन की घोषणा होती है.
एक दिन के कल्पवास का ले सकते हैं लाभ जो अभी तक कुंभ में नहीं जा पाए हैं, और कल्पवास नहीं कर सके हैं, वह संगम तट पर शिवरात्रि का स्नान करके व्रत रखते हुए कल्पवास कर सकते हैं. इसके लिए एक दिन पहले ही त्रयोदशी तिथि के दिन केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करें. फिर शिवरात्रि के दिन, घाट पर पहुंचकर स्नान करें और फिर यहां व्रत का संकल्प लेना चाहिए.
शिवरात्रि के दिन गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करके दिनभर शिव भजन में बिताएं और फिर, सन्ध्याकाल में मन्दिर जाना चाहिए. कल्पवाल के व्रतियों को शिवपूजा रात्रि के समय करना चाहिए एवं अगले दिन स्नानादि के बाद अपने व्रत का पारायण करना चाहिए.
अंतिम शाही स्नान के साथ महाकुंभ की विदाई माघ पूर्णिमा के बाद महाकुंभ का अंतिम स्नान महाशिवरात्रि के दिन यानी कल होगा. इस वर्ष महाशिवरात्रि की तिथि का आरंभ 26 फरवरी को प्रातः 11:08 बजे होगा और इसका समापन 27 फरवरी को प्रातः 8:54 बजे होगा. चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि में की जाती है, अतः व्रत भी 26 फरवरी को रखा जाएगा और इसी दिन महाकुंभ मेले का समापन होगा.
गंगा स्नान का खास महत्व शिवरात्रि पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है. गंगा नदी को शिवजी से विशेष वरदान प्राप्त हैं और यह उनका अभिषेक करते हुए ही धरती पर उतरती हैं. जहां-जहां गंगा बहकर आती हैं, उस स्थल पर हर जगह पवित्र शिवालय और तीर्थ स्थापित हैं. महाकुंभ के मौके पर त्रिवेणी में स्नान करके 100 यज्ञों के बराबर फल मिलता है. गंगा के लिए पुराणों में कहा गया है कि गंगा के दर्शन मात्र से मुक्ति मिलती है. 'गंगे तव दर्शनात् मुक्ति'
शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक शिवरात्रि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. महाशिवरात्रि के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दौरान, स्नान करने से पहले गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का स्मरण करें.जल अर्पण करते हुए संकल्प लें कि यह स्नान आत्मशुद्धि और मोक्ष प्राप्ति के लिए किया जा रहा है. स्नान के दौरान "ॐ नमः शिवाय" और "हर हर गंगे" मंत्र का जाप करें और तीन या सात बार डुबकी लगाएं. सूर्य को जल अर्पित करते हुए "ॐ घृणिः सूर्याय नमः" मंत्र बोलें.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







