
महाअष्टमी पर भक्तों को सबसे बड़ी सौगात, अब घर बैठे कर सकेंगे माता वैष्णो देवी के लाइव दर्शन
AajTak
नवरात्र में महाअष्टमी के मौके पर मां दुर्गा के भक्तों को बड़ी सौगात मिली है. अब श्रद्धालु घर बैठे मां वैष्णो देवी का लाइव दर्शन कर सकेंगे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को इस सेवा की शुरुआत की है. इसके अलावा, तीर्थयात्रियों को प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक द्विभाषी इंटरैक्टिव चैटबॉट 'शक्ति' विकसित किया गया है.
नवरात्र के पावन मौके पर मां दुर्गा के भक्तों को बड़ा उपहार मिला है. अब वो घर बैठे माता वैष्णो देवी के लाइव दर्शन कर सकेंगे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महाअष्टमी के मौके पर इस सेवा की शुरूआत की है.
इस नई सुविधा को लेकर अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा की और भक्तों के लिए 'लाइव दर्शन' सुविधा शुरू की. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के अध्यक्ष सिन्हा ने रूपा प्रकाशन द्वारा माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा पर छापी गई किताब 'शक्ति पर भक्ति' का भी विमोचन किया.
सिन्हा ने एसएमवीडीएसबी की वेबसाइट पर 'लाइव दर्शन' सुविधा और एक द्विभाषी चैटबॉट लॉन्च किया और उसे भक्तों को समर्पित किया. 'लाइव दर्शन' की सुविधा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अब उपलब्ध है. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की व्यापक सुविधा के लिए यह पहल की गई है.
इसके अलावा, तीर्थयात्रियों को प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक द्विभाषी इंटरैक्टिव चैटबॉट 'शक्ति' विकसित किया गया है, जो तीर्थयात्रियों से मिले प्रश्नों और शिकायतों के समाधान के लिए 24x7 टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा को आगे बढ़ाता है.
अधिकारियों ने कहा कि चैटबॉट बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं पर सभी प्रासंगिक जानकारी प्रदान करेगा और तीर्थयात्रियों को उनकी यात्रा की योजना पहले से बनाने में बहुत जरूरी मदद प्रदान करेगा, इसमें तीर्थयात्रियों की जागरूकता के लिए वीडियो और ऑडियो सामग्री को टेलीकास्ट करने की भी सुविधा है.
यहां मंदिर से जुड़े सभी ताजा अपडेट मिलेंगे. अधिकारियों ने कहा कि मंदिर परिसर में हाल ही में बनाए गए कॉल सेंटर से हर महीने 20,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान की जा रही है. एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अंशुल गर्ग ने उपराज्यपाल को चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान भक्तों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







