
महज 6 इंच जमीन के लिए BSAP जवान की हत्या, कॉल करने पर भी नहीं आई पुलिस
AajTak
Bihar News: बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP)में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं. वह पटना में पोस्टेड थे और फिलहाल छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे. जहां अपने पड़ोसी से उनका 6 इंच के जमीन के लिए विवाद चल रहा था.
Bihar News: मुजफ्फरपुर में पड़ोसी से 6 इंच जमीन विवाद को लेकर बिहार पुलिस के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. तीन दिनों से पीड़ित परिवार स्थानीय थाना पुलिस को जमीनी विवाद की सूचना दे रहा था. इसके बावजूद पुलिस लापरवाही बरत रही थी. अब इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.
जिले के कांटी थाना इलाके का यह मामला है. यदू छपरा गांव निवासी दीपेंद्र कुमार सिंह (53) बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP)में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं. वह पटना में पोस्टेड थे और फिलहाल छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे. जहां अपने पड़ोसी से उनका 6 इंच के जमीन के लिए विवाद चल रहा था.
बताया जा रहा है कि बीएमपी जवान दीपेंद्र कुमार सिंह पिछले 3 दिनों से लगातार पुलिस को फोन कर मामले से अवगत करा रहे थे. लेकिन पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही थी. पुलिस की इस लापरवाही के कारण उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने NH-27 को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
घटना की सूचना के बाद डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद और कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.
मृतक के भतीजे संजय कुमार ने बताया, अपने पड़ोसी राहुल, राकेश और शिवम के साथ दीपेंद्र का जमीनी विवाद चल रहा था. सिर्फ 6 इंच जमीन का विवाद था. दरअसल, घर के बगल में खाली जमीन पर पड़ोसी छज्जा निर्माण की कोशिश कर रहा था. इसी के लिए रोज झगड़ा और गाली-गलौज होता था. दीपेंद्र जब अपने पड़ोसियों से इसके लिए बात करने गए तो लाठी से पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी गई.
डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया, सूचना मिली कि कांटी थाना क्षेत्र के यदू छपरा गांव में बिहार पुलिस के जवान दीपेंद्र कुमार सिंह की डेड बॉडी उनके घर के पास ही मिली है. परिजनों ने बताया कि अपने पड़ोसी के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा था. परिजनों ने बताया कि पुलिस को लगातार फोन किया जा रहा था. लेकिन पुलिस ने क्या कार्रवाई की? इसकी भी जांच की जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







