
महंगे टमाटर से लोगों को मिलेगी आजादी, 15 अगस्त पर सरकार देगी तोहफा
AajTak
केंद्र सरकार के तहत उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) को 15 अगस्त से टमाटर पचास रुपये प्रति किलो की दर से बेचने के निर्देश दिए हैं.
टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों (Tomato Price Hike) से हर कोई परेशान है. टमाटर की इन बढ़ी हुई कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर सरकार ने सस्ती दरों पर टमाटर बेचने का फैसला किया है.
पंद्रह अगस्त से सरकार पचास रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेचने जा रही है. फिलहाल बाजार में टमाटर 70 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है. सरकार ने देशभर में टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए 15 अगस्त से कीमतें घटाने का फैसला किया है.
केंद्र सरकार के तहत उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) को 15 अगस्त से टमाटर पचास रुपये प्रति किलो की दर से बेचने के निर्देश दिए हैं.
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई से शुरू हुई थी. 13 अगस्त तक एनसीसीएफ और नेफेड ने कुल 15 लाख किलो टमाटर खरीदे हैं.
ये टमाटर दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर आरा और बक्सर) में बेचे गए. एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा खरीद गए टमाटर शुरुआत में 90 रुपये प्रति किलो पर खरीदे गए लेकिन 16 जुलाई से इनकी कीमत घटाकर 80 रुपये प्रति किलो कर दी गई. हालांकि, इसके बाद 20 जुलाई से यह 70 रुपये प्रति किलो पर खरीदे जाने लगे.
12 अगस्त को सबसे ज्यादा टमाटर बिके

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








