
महंगा हुआ Amul का दूध, इतने रुपये बढ़ गई कीमतें, जान लीजिए नया रेट
AajTak
अमूल ने गुजरात में दूध की कीमतों में इजाफा किया है. 2023 में गुजरात में दूध की कीमतों में हुई ये पहली बढ़ोतरी है. इससे पहले अक्टूबर 2022 में अमूल ने दूध की कीमतों में इजाफा किया था.
लोगों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. अमूल (Amul) ने गुजरात में अपनी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने शनिवार को पूरे राज्य में अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद राज्य में दूध की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है. हालांकि, अमूल ने पूरे देश में दूध की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया है.
ये है नया रेट
शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद गुजरात में अमूल के दूध (भैंस) की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है. अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, अमूल ताजा दूध की कीमतों में भी इजाफा हुआ है,जो कि बढ़कर 52 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.
2023 में गुजरात में पहली बढ़ोतरी
पिछले छह महीनों में GCMMF ने पूरे भारत में अमूल दूध के विभिन्न ब्रांडों की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की है, लेकिन गुजरात में रेट नहीं बढ़ा था. राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले अमूल ने अक्टूबर 2022 में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और फिर गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों में फरवरी 2023 में दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.
क्यों महंगा हुआ दूध?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










