
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी थी कांग्रेस, दिल्ली में FIR, राहुल गांधी बोले- वे जो चाहें कर सकते हैं
AajTak
दिल्ली में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला था. कांग्रेस के कई बड़े नेता सड़कों पर उतरे थे. पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में भी लिया था. इस मामले में अब दिल्ली में FIR दर्ज की गई है. वहीं राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे (BJP) जो चाहें कर सकते हैं.
कांग्रेस ने महंगाई और रोजगार को लेकर 5 अगस्त को हल्ला बोला था. कांग्रेस का प्रदर्शन दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुआ था. भारी गहमागहमी के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तुगलक रोड पुलिस थाने में एक FIR दर्ज की है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने FIR दर्ज होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) FIR दर्ज कर सकते हैं और वे जो चाहें कर सकते हैं. हमारे देश में विरोध करना गैरकानूनी है. अपनी राय देना गैरकानूनी है.
इससे पहले राहुल गांधी ने प्रदर्शन से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आज देश में लोकतंत्र नहीं है. सिर्फ तानाशाही है. हम महंगाई का मुद्दा उठाते हैं. हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता. बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है.
राहुल गांधी ने कहा था कि मैं महंगाई पर बोलता हूं. मैं बेरोजगारी पर बोलता हूं. मैं सच बोलता हूं, इसलिए मेरे पीछे एजेंसियां लगा दी गईं. लेकिन मैं सच्चाई बोलने से नहीं डरता. मैं सच बोलता हूं, इसलिए ये लोग मुझपर आक्रमण करते हैं. मैं जितना सच बोलूंगा, उतने आक्रमण ज्यादा होंगे. लेकिन मैं इनसे नहीं डरता. जितना मेरे ऊपर आक्रमण होता है, उतना मैं सीखता हूं. मुझे अच्छा लगता है.
राहुल ने कहा था कि हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था. वह भी चुनाव जीतता था. हिटलर के पास जर्मनी की सभी संस्थाओं का पूरा ढांचा था. मुझे पूरा ढांचा दे दो, फिर मैं बताता हूं.
ये भी देखें

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






