
मस्जिदों में भीख मांगती थी महिला, पुलिस ने किया पीछा तो लग्जरी कार देख रह गई हैरान!
AajTak
यूएई में पुलिस ने एक भीख मांगने वाली महिला को पकड़ा है जिसके पास से लग्जरी कार और ढेर सारा कैश मिला है. महिला रोज शहर के अलग-अलग मस्जिदों में भीख मांगती थी और अपने लग्जरी कार से घर चली जाती थी. जब एक शख्स को उस पर शक हुआ तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद महिला पकड़ी गई.
संयुक्त अरब अमीरात में भीख मांगना अपराध की श्रेणी में आता है लेकिन वहां भीख मांगने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर अबू धाबी पुलिस भी हैरान रह गई है. पुलिस ने एक महिला भिखारी पर शिकंजा कसा है जिसके पास से एक लग्जरी कार और ढेर सारा कैश बरामद हुआ है. महिला रोजाना शहर के मस्जिदों के सामने भीख मांगती थी और वापस अपने लग्जरी कार से घर जाती थी. जब एक शख्स को महिला पर भीख मांगने का शक हुआ तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी.
खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी के एक निवासी को शक हुआ कि महिला इलाके के मस्जिदों में भीख मांग रही है. इसके बाद उस व्यक्ति ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने इसकी निगरानी की जिसके बाद पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली.
महिला दिन भर शहर के अलग-अलग मस्जिदों में भीख मांगती थी. भीख मांगने के बाद वो बहुत दूर तक पैदल चलकर जाती थी. पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो पता चला कि उसके पास एक महंगी लग्जरी कार है जिसे ड्राइव कर वो भीख मांगने के बाद घर जाती है. पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसके पास बहुत अधिक कैश मिला जिसे जब्त कर लिया गया. महिला के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है.
अबू धाबी पुलिस ने कहा है कि उसने पिछले साल 6 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच 159 भिखारियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भीख मांगना एक सामाजिक अभिशाप है जो किसी भी समाज की सभ्य छवि को धूमिल करता है.
पुलिस ने कहा, 'भीख मांगना समाज में एक असभ्य काम है और संयुक्त अरब अमीरात में यह एक अपराध है. भिखारी धोखाधड़ी करते हैं और वो लोगों की भलाई का फायदा उठाकर उन्हें धोखा देते हैं.'
यूएई में भीख मांगने पर सजा का भी प्रावधान है. भीख मांगने पर व्यक्ति को तीन महीने की जेल और पांच हजार दिरहम (करीब एक लाख 11 हजार रुपये) जुर्माना या दोनों में से कोई एक हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति संगठित रूप से अपना गिरोह चलाकर भीख मांगता है तो उसे छह महीने की जेल और एक लाख दिरहम (करीब 22 लाख 17 हजार रुपये) का जुर्माना होता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









